IPL 2021: अक्षर पटेल नहीं बल्कि आवेश खान करने वाले थे सुपरओवर, जानें फिर पंत ने क्यों बदला डिसीजन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में फैन्स को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये 20वें मैच में जाकर आईपीएल 2020 का पहला सुपरओवर मैच देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये इस मैच में दिल्ली की टीम ने सुपरओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके हिसाब से मैच को सुपरओवर तक पहुंचने की जरूरत नहीं होनी चाहिये थी लेकिन केन विलियमसन की नाबाद अर्धशतकीय पारी और जगदीश सुचिथ के 5 गेंदों में 14 रनों की पारी के चलते मैच बराबरी पर खत्म हुआ और फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ।
और पढ़ें: PBKS vs KKR: अहमदाबाद में इतिहास रच सकते हैं गेल-राहुल, इन बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी नजर
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लिये सुपरओवर की कमान कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरकर वापसी कर रहे अक्षर पटेल ने संभाली और सिर्फ 7 रन दिये। जिसके बाद रनों का पीछा करते हुए शिखर धवन-ऋषभ पंत ने 8 रन बनाकर इस मैच में जीत हासिल की। हालांकि मैच के बाद पता चला कि सुपरओवर में अक्षर पटेल नहीं बल्कि आवेश खान गेंदबाजी करने वाले थे।

आखिर कैसे बदला गेंदबाजी का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान और अक्षर पटेल की बात चीत का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस बात का खुलासा करते नजर आ रहे हैं कि पहले सुपरओवर की जिम्मेदारी आवेश खान को दी गई थी लेकिन आधे रास्ते में पहुंचने के बाद फैसला लिया गया कि अक्षर पटेल गेंदबाजी करने जायेंगे। आवेश ने अक्षर से पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो पंत ने अपना फैसला बदल लिया।
इसके जवाब में अक्षर ने कहा, 'जब हम ड्रेसिंग रूम में थे तभी मेरे दिमाग में आया कि यह पिच स्पिनर्स की काफी मददगार है। मैंने इसको लेकर पंत से बात की। इस दौरान जब हमने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पर विचार किया तो लगा कि तेज गेंदबाज को ही करना चाहिये। लेकिन जब मैदान की ओर बढ़ रहे थे तो मुझे लगा कि मैं भी प्रभावी हो सकता हूं और मैंने पंत से कहा कि मैं बॉलिंग कर सकता हूं। पंत ने कोच पोंटिंग से बात की और आखिरी मौके पर तय हुआ कि मैं सुपरओवर डालूंगा।'

ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बनें अक्षर पटेल
उल्लेखनीय है कि सुपरओवर में गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल चौथे गेंदबाज बने लेकिन इस दौरान जीत हासिल करने वाले पहले स्पिनर बने। अक्षर पटेल से पहले 3 स्पिन गेंदबाजों ने 5 बार सुपरओवर में बॉलिंग करने का काम किया था लेकिन एक बार भी अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए थे। अक्षर पटेल आईपीएल के इतिहास के पहले स्पिनर बने हैं जिन्होंने सुपरओवर में जिताने का काम किया है। उनसे पहले आईपीएल में अजंता मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन और राशिद खान (3 बार) भी सुपरओवर में गेंदबाजी कर चुके हैं।

प्लेइंग 11 में वापसी पर जानें क्या बोले अक्षर पटेल
वहीं अक्षर पटेल ने कोरोना से उबरकर टीम में वापसी करने पर खुशी जताई और कहा कि वो इसके लिये पूरी तरह से तैयार थे।
उन्होंने कहा, 'टीम मैनेजमेंट ने कोरोना से उबरने के बाद मुझसे पूछा कि कैसा लग रहा है। मैं अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार था और सीजन के 4 मैच पहले ही मिस कर चुका था। कोरोना संक्रमण से पहले मैंने टेस्ट और टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी जिसने मुझे खुद पर भरोसा बढ़ाने का काम किया था और मैंने कहा कि मैं तैयार हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications