पूर्व कप्तान बोले, धोनी के बाद रवींद्र जडेजा को मिलनी चाहिए CSK की कमान
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही है। ऐसे में कप्तान धोनी के संन्यास के बाद टीम की कमान किसके हाथ में होनी चाहिए, यह एक बड़ा सवाल है। लेकिन इस सवाल का इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जवाब दिया है। माइकल वॉन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद रवींद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपनी चाहिए।
धोनी की जगह कौन?
कप्तान धोनी 2008 से ही चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया था, ऐसे में माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं, लेकिन डेफिनेटली नॉट कहकर धोनी ने साफ कर दिया था कि वह 2021 का भी आईपीएल खेलेंगे। लेकिन क्या इस सीजन के बाद भी धोनी टीम के कप्तान होंगे, इसपर टीम के सीईओ ने कहा था कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन नहीं होगा। लेकिन बावजूद इसके यह सवाल जरूर है कि एक या दो साल के बाद जब धोनी संन्यास लेंगे तो उनकी जगह किसे टीम की कमान सौंपनी चाहिए।
जडेजा को ध्यान में रखते हुए तैयार हो टीम
क्रिकबज के कार्यक्रम में बोलते हुए माइकल वॉन ने कहा कि आप कह सकते हैं कि शायद धोनी 2-3 साल और आईपीएल में खेले, लेकिन सच कहूं तो धोनी को इसके बाद नहीं खेलना चाहिए। लिहाजा आपको अब रवींद्र जडेजा के इर्द गिर्द टीम को तैयार करना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि वह इस तरह के क्रिकेटर हैं जिनके इर्द गिर्द ही मैं टीम को तैयार करना पसंद करूंगा। वह फील्ड पर जबरदस्त खिलाड़ी हैं, ना सिर्फ बैट से बल्के गेंद से भी। उनकी मानसिक सोच काफी अच्छी है।
हर काम कर सकते हैं जडेजा
माइकल वॉन ने कहा कि मेरे लिए जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे अगर आप ये कह सकते हैं कि आप 4 नंबर या 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जाइए। हम उनसे गेंदबाजी की शुरुआत भी कर सकते हैं, यह देखते हुए कि क्रीज पर बल्लेबाजी कौन कर रहा है। हम उन्हें अहम फील्डिंग पोजीशन पर लगा सकते हैं। वह हर चीज के लिए तैयार हैं, मेरे खयाल से वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं। सैम करन भी एक विकल्प हैं जिनको लेकर बात हो रही है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वह इसके लिए अभी तैयार हैं, वह बहुत ही युवा खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
