Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'भारत बुरे दाैर से गुजर रहा है', IPL स्थगित होने पर केविन पीटरसन ने कही ये बात

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि भारत ने 2021 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को महामारी के कारण स्थगित कर सही फैसला लिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत को अपनी चपेट में ले लिया है क्योंकि संक्रमित मामलों की संख्या खतरनाक दर से बढ़ रही है। टूर्नामेंट के दौरान कमेंट्री पैनल में काम करने वाले पीटरसन ने अपना दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने भारत के लोगों को मजबूत रहने और महामारी के गुजरने का इंतजार करने को कहा।

आईपीएल को स्थगित करने के निर्णय के बाद पीटरसन का ट्वीट आया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरे लिए यह दिल टूटने वाली बात है कि जिस देश को मैं बहुत प्यार करता हूं वह इस वक्त एक बुरे दाैरा से गुजर रहा है। इस मुसीबत से आप लोग जरूर पार पाएंगे और साथ ही मजबूत बनकर जल्द ही लौटेंगे। आपका प्यार और दुलार कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा, जबकि आपके देश में इतने दुःख चल रहे है।''

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच होने वाला था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना की चपेट में आ गए। फिर अन्य क्रिकेटरों में, रिद्धिमान साहा और अमित मिश्रा ने भी सकारात्मक परीक्षण किया। चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्यों को भी पाॅजिटिव पाया गया। ऐसे में आईपीएल को स्थगित करने का निर्णय बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के बीच एक बैठक के बाद लिया गया था।

बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन में शामिल खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करना चाहता है। CSK ने बुधवार, 5 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने से पहले ही मना कर दिया था। यह निर्णय सभी हितधारकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनकी देखभाल को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "ये मुश्किल समय हैं, खासकर भारत में और जब हमने कुछ सकारात्मकता लाने की कोशिश की है, हालांकि, यह जरूरी है कि टूर्नामेंट अब निलंबित हो जाए और हर कोई इन कोशिशों के समय में अपने परिवार और प्रियजनों के पास वापस चले जाए।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+