For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Archery World Cup: अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता गोल्ड, स्टेज 3 में अमेरिकी खिलाड़ी को दी मात

Archery World Cup Stage 3: अभिषेक वर्मा ने मेडेलिन में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज तीन की पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इंचियोन 2014 एशियाई खेलों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा के रजत पदक विजेता 33 साल के अभिषेक ने शनिवार को फाइनल में अमेरिका के जेम्स लुट्ज को 148-146 से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की है।

माइक क्लोसेर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
विश्व कप के कई बार के स्वर्ण पदक विजेता वर्मा ने शुरुआती दो चरण से बाहर रहने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने इससे पहले रोमांचक व्यक्तिगत फाइनल में दुनिया के नंबर एक तीरंदाज और टॉप वरीय नीदरलैंड के माइक क्लोसेर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वर्मा ने इसके बाद अंतिम चार के मुकाबले में ब्राजील के लुकास अब्रेयू को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वर्मा का यह तीसरे व्यक्तिगत विश्व कप में स्वर्ण पदक है। यह 2021 पेरिस चरण के बाद उनका पहला स्वर्ण है। उन्होंने अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पोलैंड के रॉक्लॉ में 2015 में जीता था। वह विश्व कप के व्यक्तिगत वर्ग में दो रजत और एक कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते हैं। रविवार को रिकर्व मिश्रित टीम भी कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

टीम ने फ्रांस और नीदरलैंड को 6-0 के समान अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसे कोरिया के खिलाफ 3-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम कांस्य पदक के लिए चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

Story first published: Sunday, June 18, 2023, 16:25 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+