For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हत्या के आरोप में फरार सुशील कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार हत्या के आरोप में फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस बीच सुशील कुमार ने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। बता दें कि फरार सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। जो भी सुशील कुमार के ठिकाने की जानकारी देगा पुलिस उसे एक लाख रुपए का इनाम देगी। इससे पहले सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार पर 23 साल के सागर राणा की छत्रसाल मैदान में हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।

माना जा रहा है कि जिस तरह से सुशील कुमार पर चौतरफा दबाव बन रहा है उसके चलते सुशील कुमार जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं। वह आने वाले एक दो दिन में दिल्ली की किसी भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मॉडल टाउन थाने के एक पुलिसकर्मी को व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए जानकारी दी गई है। वहीं फरार होने से पहले सुशील कुमार ने इस पूरे मामले पर कहा था कि वह निर्दोष हैं उनपर लगे सभी आरोप गलत हैं।

इस पूरे मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सुशील और उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही सुशील कुमार की पत्नी, ससुर और अन्य घरवालों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के इनपुट के आधार पर सुशील कुमार आज या कल किसी भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हालांकि पुलिस उन्हें आत्मसमर्पण करने से पहले जरूर गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी ताकि कोर्ट में पेशी से पहले उनसे पूछताछ की जा सके और उन्हें जमानत नहीं मिले।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 9:40 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+