Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नस्लीय आरोपों के बाद बीबीसी ने माइकल वॉन को अपने शो से बाहर किया

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को बीबीसी ने अपने शो से बाहर निकाल दिया है। वॉन का नाम अजीम रफीक के नस्लीय मामले से जुड़ा था जिसके चलते बीबीसी ने यह फैसला किया है। यह आरोप है कि वॉन ने एशियन प्लेयर्स को कहा था कि उनके जैसे बहुत सारे लोग हैं और इस बारे में कुछ करने की जरूरत है।

इसके अलावा एक और यॉर्कशायर खिलाड़ी राना नावेद उल हसन ने भी बताया है कि उन्होंने 2009 में माइकल वॉन को नस्लीय कमेंट्स करते हुए सुना था। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज राना नावेद ने बताया कि वॉन ने यह बातें एशियाई खिलाड़ियों को लेकर कही थी। वॉन का मुहफट अंदाज देखकर कुछ भी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

अब वे बीबीसी के रेडिया 5 टफर्स और वॉन शो से बाहर कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बीबीसी ने इस मामले पर अपना एक बयान भी जारी किया है।

बीबीसी स्पष्ट करता है कि वह जांच का हिस्सा नहीं है। हां, यह है कि बीबीसी जानता है कि वॉन पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि मामले पर जांच यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा की जा रही है। बीबीसी ने बताया है कि वॉन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार किया है और वे लोग मामले पर बारीक नजर बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि वॉन फिलहाल शो का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वे नस्लीय मामले पर व्यक्तिगत तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि यह शो केवल क्रिकेट के मौजूदा मुद्दों पर बात करता है। हालांकि बीबीसी वॉन के साथ लगातार संपर्क में बना रहेगा। बीबीसी ने यह फैसला अपनी साख को बनाए रखने के लिए किया है।

दूसरी ओर इस मामले पर वॉन का कहना है कि यह सब आरोप बकवास हैं और एक दशक बाद सामने आ रहे हैं। वॉन ने पूरी तरह से आरोपों को नकार दिया है।

वॉन ने कहा था कि आरोपों को बचाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने ऐसे शब्द कभी नहीं कहे।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 14:41 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+