Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'पता चल गया कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' आदिपुरुष फिल्म पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Virender Sehwag: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' अपने टीजर लॉन्च होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म पूरी तरह से रामायण पर आधारित है। फिल्म की वीएफएक्स, पात्रों के चित्रण के साथ-साथ डायलॉग्स के लिए फिल्म समीक्षकों द्वारा व्यापक रूप से आलोचना की गई है।

तमाम आलोचनाओं के बीच फिल्म को भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में एक और आलोचक मिल गया है, जिन्होंने निराशा व्यक्त की है। सहवाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। (आदिपुरुष देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा)।'

प्रभास के आदिपुरुष पर वीरेंद्र सहवाग का मजेदार अंदाज
सहवाग का ट्वीट प्रभास की 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग को लेकर था। फिल्म में मुख्य किरदार बाहुबली को उसके ही चाचा कटप्पा ने मार डाला था और फिल्म इसी सवाल पर खत्म हुई थी कि कटप्पा ने अपने ही भतीजे को क्यों मारा।

आदिपुरुष की बात करें तो ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग तक कर दी है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'यह पत्र आपका ध्यान आदिपुरुष नामक फिल्म की ओर आकर्षित करने के लिए है,

जो 16 जून 2023 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो हिंदू धर्म और भगवान राम, मां सीता और रामसेवक भगवान हनुमान में विश्वास और प्रार्थना करने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।'


ये भी पढ़ें- 'उसने मुझे परेशान कर दिया...,' ईशांत शर्मा ने सुनाया विराट कोहली के साथ पहली मुलाकात का किस्सा

पत्र में आगे लिखा, 'सिनेमाघरों में चल रही फिल्म में भगवान राम और संपूर्ण रामायण की छवि को दर्शाया गया है और निर्माता मल्टीप्लेक्स में रियायती टिकट बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं, जिससे रामायण के बारे में हमारी सीख और आस्था के बारे में गलत संदेश जाएगा।'

Story first published: Sunday, June 25, 2023, 15:37 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+