For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एडिलेड टेस्ट: बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने जड़ा पहला सैकड़ा

एडिलेड। एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारतीयों को जमकर ताली बजाने का मौका मिला है क्योंकि भारत के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जो जड़ दिया है। बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा है और इसके साथ ही विराट कोहली के टेस्ट करियर का यह 7वां शतक है।

मालूम हो कि विराट कोहली अपने करियर का यह 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और भारत -आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उन्हें कैप्टन धोनी की चोटिल होने की वजह से कप्तानी करने का मौका मिला है। आपको बता दें कि विराट ने अपने शतक के साथ एक और रिकार्ड बनाया है और वो यह कि बतौर कप्तान वो विश्व के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी वाले पहले मैच में शतक जमाया है।

मालूम हो कि एडिलेड टेस्ट मैच के तीसरे दिन कोहली और पुजारा ने एक बढ़िया और संयमभरी पारी खेली है। कोहली की शानदार पारी में जबरदस्त छक्के और चौके शामिल हैं। विराट ने अपना शतक भी मिशेल मार्श की बॉल पर चौका मारकर ही पूरा किया है।

विराट कोहली का यह 7वां टेस्ट शतक है

आपको बता दें कि मैच के दूसरे दिन बुधवार को बारिश के कारण सिर्फ 30.4 ओवरों का खेल सम्भव हो सका था। इसी कारण तीसरे दिन यानी की आज का खेल निर्धारित समय से आधा घंटा पहला शुरू किया गया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी बुधवार के स्कोर सात विकेट पर 517 रनों पर घोषित कर दी। आस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर (145), स्टीवन स्मिथ (नाबाद 162) और कप्तान माइकल क्लार्क (128) ने शतक लगाए। मतलब यह कि एडीलेड की पिच पर अब तक चार लोगों ने शतक जमा दिये हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+