वन डाइमेंशनल हार्दिक पांड्या बिगाड़ रहे हैं टीम का संतुलन, विश्वकप चयन से खुश नहीं भारतीय मैनेजमेंट
नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन आईपीएल 2021 में इन खिलाड़ियों की फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासतौर से भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस ने, जो कि भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने वाले इकलौते तेज ऑलराउंडर हैं। यूएई में खेले जा रहे आईपीएल में हार्दिक पांड्या पहले दो मैचों में टीम के लिये खेले नहीं जिसके बाद जब वो मैदान पर उतरे तो वो ऑलराउंडर की जगह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आये।
और पढ़ें: IPL 2021 के प्लेऑफ में मुंबई को नहीं देखना चाहते हैं वीरेंदर सहवाग, जानें क्या है कारण
हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी न कर पाना टी20 विश्वकप में भारत के लिये सिरदर्द बनता जा रहा है क्योंकि उनका चयन ही इस वजह से हुआ है कि वो भारत के लिये तीनों विभाग में अपना योगदान दे सकें। पांड्या पिछले काफी समय से अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। इस साल श्रीलंका दौरे पर जब गये थे तो वहां भी पांड्या ने टीम के लिये नियमित गेंदबाजी नहीं की थी और आईपीएल 2021 में एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की है।
और पढ़ें: भारत की विश्वकप टीम को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया IPL के बाद क्या हो सकते हैं बदलाव

हार्दिक से गेंदबाजी कराने पर खत्म हो सकता है करियर
हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बात करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच महिला जयवर्धने ने भी जो बातें कहीं हैं उससे पता चलता है कि वो अभी गेंदबाजी करने के लिये तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा,'हम हार्दिक के साथ वहीं करने की कोशिश कर रहे हैं जो उनके करियर में लंबे समय तक के लिये सही रहे। वह आईपीएल में गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं इस पर आगे देखते रहना होगा। मौजूदा समय में अगर हम उन्हें गेंदबाजी करने के लिये बहुत ज्यादा जोर देते हैं तो वो उनके लिये परेशानी का सबब बन सकता है और वो आगे संघर्ष करते नजर आ सकते हैं। इसके चलते वह आगे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भी खेल पाने में परेशानी का सामना कर सकते हैं।'

वन डाइमेंशनल पांड्या बिगाड़ रहे हैं टीम का संतुलन
जहां मुंबई इंडियंस का टीम मैनजेमेटं हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी करने पर जोर न दे लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति इस फैसले से खुश नहीं नजर आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट, कोच और चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम के लिये वन डाइमेंशनल पांड्या संतुलन बिगाड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वह टीम की प्लेइंग 11 सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह नहीं बना सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर से मिल रही है पांड्या को टक्कर
उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या को सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर से कड़ी टक्कर मिल रही है जो कि न सिर्फ फिट हैं बल्कि तीनों ही आयाम में फॉर्म में भी है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर चयन पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर बात करते हुए बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा है कि हार्दिक को अपना चयन सही साबित करने के लिये आईपीएल में गेंदबाजी करनी ही होगी।
उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा,'बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या ने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है जो कि पंजाब के खिलाफ मैच में देखने को मिला। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द उन्हें गेंदबाजी में लौटते हुए देखें और आईपीएल के बचे हुए मैचों में 4 ओवर फेंकते नजर आयें, क्योंकि वो ऐसा करते हैं तभी विश्वकप टीम में उनका चयन जस्टिफाई हो सकेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
