जोफ्रा आर्चर को फैन ने सोशल मीडिया पर किया चैलेंज, क्रिकेटर का रिप्लाई हो रहा वायरल
नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी और तूफानी रफ्तार से इस आईपीएल में कई बल्लेबाजों को परेशान किया। जोफ्रा आर्चर ने इस आईपीएल में ना सिर्फ गेंद से अपना दम दिखाया बल्कि कई मौकों पर उन्होंने बल्ले से भी अपना कमाल दिखाया। जोफ्रा आर्चर ना सिर्फ मैदान के भीतर बल्कि मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने जोफ्रा आर्चर को चैलेंज दिया, लेकिन आर्चर ने फैन को जो जवाब दिया है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर जोफ्रा आर्चर को एक फैन ने चैलेंज दिया कि क्या मैं 6 गेंद पर 10 रन बना सकता हूं, लगी शर्त। इसके जवाब में जोफ्रा आर्चर ने कहा कि भाई तुम्हारा बेटा है जिसे अभी जीना है। जोफ्रा आर्चर के इस जवाब को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक अन्य फैन ने जवाब देते हुए लिखा जाओ देखो जोफ्रा आर्चर ने स्मिथ के साथ क्या किया था। सोशल मीडिया पर यह पूरी बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है और यह तेजी से वायरल हो रही है।
आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने इस सीजन में कुल 20 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल के इस सीजन में जोफ्रा आर्चर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। 14 मैचों में जोफ्रा आर्चर 6.55 के औसत से गेंदबाजी की और 20 विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कुछ बेहतरीन पारियां खेली। लेकिन जोफ्रा को छोड़ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने जिस तरह से निराशाजनक प्रदर्शन किया उसकी वजह से टीम लीग मैच से आगे नहीं बढ़ सके।
You have a son to live for bro https://t.co/auqEnI5LOe
— Jofra Archer (@JofraArcher) November 4, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
