नई दिल्ली। भारत की नागरिकता लेकर भारतीय बने मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का विषय बने हैं, वजह है उनकी एक फोटो, जिसमें वो रीयल बाहुबली खली के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल अदनान सामी रविवार को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यडब्ल्यूई) सुपरस्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की थी, दोनों महारथि हवाईअड्डे पर मिले और बाद में उन्होंने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके बाद लोगों को मजाक करने का मौका मिल गया। खुद सामी ने अपनी तस्वीर पर कई ट्वीट किए हैं। दोनों ही तस्वीर में बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। अदनान ने अपने ट्वीट में फोटो के साथ शेयर करते हुए लिखा है कि जब द ग्रेट खली सेल्फी लेते हैं तो कुछ ऐसा होता है... प्यारे शख्स।
इस फोटो को शेयर करने के बाद लोगों ने मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि खली फर्स्ट फ्लोर पर खड़े हैं जबकि सामी ग्राउंड फ्लोर पर खड़े हैं, वहीं ट्वीटर पर एक दूसरे शख्स ने कहा कि सामी आप खड़े होने के लिए कुर्सी का क्यों नहीं इस्तेमाल कर लेते।
This is what happens when the Great Khali takes a selfie with you!!😄#lovelyGuy pic.twitter.com/kqFAw4gB9t
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 12, 2017
Guess who I ‘BUMPED’ into at #Amritsar airport?😉 pic.twitter.com/VNc0dsZkTu
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 12, 2017
Sir apko lift karane wala mil gaya 😉
— Samit Gupta (@fukyard) November 12, 2017