Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK के लिए अच्छी खबर, पूरी तरह से फिट हुए रवींद्र जडेजा, दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे मैच

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 10 अप्रैल को खेलेगी। दोनों ही टीमें मुंबई में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर यहहै कि टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और चेन्नई के पहले मुकाबले में टीम का हिस्सा होंगे। पिछले सीजन में सीएसके की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में सातवे पायदान पर ही थी। चेन्नई की टीम पिछले सीजन में 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई थी।

प्लेइंग 11 में होंगे जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फिटनेस काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवींद्र जडेजा का बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया था, जिसके बाद से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। लेकिन अब अच्छी खबर यह है अब रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हो गए हैं। सूत्र के अनुसार रवींद्र जडेजा नेट्स पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर रहे हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 का हिस्सा जरूर होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रवींद्र जडेजा ने नेट्स पर अच्छी गेंदबाजी की है। वह निसंदेह टीम का हिस्सा होंगे।

आईपीएल में हिट रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले हैं, जिसमे 2159 रन उन्होंने बनाए हैं। इसके अलावा जडेजा ने 114 विकेट भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में रवींद्र जडेजा का फिट होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत राहत की खबर है। रवींद्र जडेजा आईपीएल 2008 के पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। 2020 में जडेजा ने सीएसके लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पिछले सीजन में 232 रन बनाए थे। उन्होंने 46.40 के औसत से 171.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

8 बार फाइनल में पहुंची है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन में अपने खराब प्रदर्शन को भुलाकर इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करने की कोशिश करेगी। चेन्नई की टीम आईपीएल में सबसे सफल टीमों में से एक है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में सीएसके की टीम 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। यही नहीं सीएसके की टीम 8 बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंची है।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 11:35 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+