गुइडो पेला को हराकर सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भांवरी
वॉशिंगटन। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने सिटी ओपन में गुरुवार को अर्जेंटीना के गुइडो पेला को 6-7, 6-3, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। युकी भांबरी अब क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के विश्व नंबर 45 केविन एंडरसन का सामना करेंगे।
इससे पहले भांवरी ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी और गत चैंपियन गाएल मोंफिल्स को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर एटीपी सिटी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया था। भांबरी ने फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स को एक घंटे 51 मिनट तक चले मैच में 6 . 3, 4 . 6 , 7 . 5 से जीत दर्ज की थी।
विश्व के 200वें नंबर के खिलाड़ी युकी भांबरी पुरुष एकल के अगले दौर में अर्जेंटीना के गुइडो पेला के खिलाफ उतरे और शानदार जीत दर्ज की। गुइडो पेला ने दूसरे दौर में जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3 से पराजित किया था।
आपको बता दें कि इसके अलावा पेला ने ओपनिंग राउंड में भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को हराकर बाहर किया था। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके अमेरिकी जोड़ीदार डोनाल्ड यंग भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वाइल्डकार्ड एंट्री पाए बोपन्ना-यंग ने कनाडा के डेनियल नेस्टर और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
