रिद्धिमान साहा के स्टैंडबाई विकेटकीपर के तौर पर इंग्लैंड दौरे के लिए जुड़ा केएस भरत का नाम
नई दिल्ली, 20 मईः आंध्रा के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल भरत को रिद्धिमान साहा की जगह पर स्टेंडबाई विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली है। यह जगह उनको भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए दी गई है जहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। साहा हाल ही में कोविड-19 से रिकवर हुए हैं।
भरत 19 मई को मुंबई पहुंचे है जहां पर भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य पहुंच गए हैं। 2 जून के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया मुंबई में 2 हफ्ते का क्वारेंटाइन समय पूरा करेगी। भरत इंडिया ए के लिए नियमित विकेटकीपर हैं और वे भारत की इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी इस साल फरवरी के दौरान स्टैंडबाई कीपर थे।
भरत को अंतिम मिनटों में शामिल किया गया है और यह फैसला चयनकर्ताओं का है। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड टूर के लिए जो 20 सदस्यीय टीम घोषित की थी उसमें ऋषभ पंत और साहा को विकेटकीपर के तौर पर नियुक्त किया गया था। साहा आईपीएल के दौरान कोविड-19 की चपेट में आ गए।
साहा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2021 में शिरकत की थी और उन्होंने अपने घर कोलकाता जाने से पहले दिल्ली में दो सप्ताह क्वारेंटाइन में बिताए हैं। साहा को कोविड-19 के बाद कमजोरी के चलते अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बीसीसीआई की परमिशन मिल गई थी।
इस बार भारत की महिला क्रिकेट टीम भी 2 जून को इंग्लैंड के लिए उड़ान भर रही है जहां पर उसको सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा 1 टेस्ट मैच भी खेलना है। पुरुष टीम साल के सबसे बड़े टेस्ट मुकाबले यानी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
