भारत के खिलाफ सीरीज की हार को भुला नहीं सके हैं टिम पेन, अब चाहते हैं स्टीव स्मिथ बने कप्तान
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टिम पेन ने विकेट के पीछे हर वो तरकीब लगाने की कोशिश की जिससे भारतीय खिलाड़ियों का ध्यान मैच से हटे। लेकिन बावजूद इसके भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ना सिर्फ इतिहास दर्ज किया बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को उसी की अंदाज में जवाब दिया। टिम पेन ने जिस तरह से विकेट के पीछे से अश्विन से कहा था कि गाबा में आपो देख लेंगे उसे कोई नहीं भूल सकता है। लेकिन हार के बाद अब पेन ने हार को लेकर अलग ही बहाना बनाना शुरू कर दिया है।
सीरीज हार पर दी ये सफाई
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के अनुभव के बारे में पेन ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलने की बात करें तो वो आप पर नकेल कसने की कोशिश करते हैं और आपको परेशान करने की कोशिश करते हैं, वो ऐसी चीजें करते हैं जिसके मायने बहुत नहीं होते हैं, लेकिन हम उनके इस जाल में फंस गए। इसका एक जबरदस्त उदाहरण है जब उन्होंने कहा कि हम गाबा नहीं जा रहे हैं तो हम नहीं जान पाए कि हम कहां जा रहे हैं। वो इस तरह के हालात खड़े करने में जबरदस्त हैं, जिसकी वजह से हमारी नजरें गेंद से हट गई।
स्मिथ को कप्तान बनना चाहिए
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के तौर पर स्टीव स्मिथ की वापसी की राह धीरे-धीरे बनने लगी है। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी टिम पेन ने भी स्टीव स्मिथ को टीम के कप्तान के तौर पर समर्थन किया है। दरअसल जिस तरह से स्टीव स्मिथ पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में हैं और लोग धीरे-धीरे दक्षिण अफ्रीका के दाग को भूल रहे हैं उसे देखते हुए स्मिथ की राह आसान हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के कई दिग्गज स्मिथ का समर्थन कर रहे हैं। कुछ समय पहले टिम पेन ने स्टीव स्मिथ की कप्तान बनने की इच्छा को जाहिर किया था। पेन ने कहा था कि स्मिथ कप्तान बनने के इच्छुक हैं।
बैन के बाद पेन बने थे कप्तान
बता दें कि टिम पेन को केप टाउन में बॉल टेंपरिंग के बाद प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था और उनके हाथ से ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी छिन गई थी। लेकिन अब स्मिथ उस समय को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं। स्मिथ को लेकर पेन ने कहा कि मुझे लगता है कि स्मिथ को कप्तान बनना चाहिए। हालांकि यह सच है कि मैं ये फैसले नहीं लेता हूं, लेकिन बतौर कप्तान स्मिथ के साथ मैंने खेला है। इसमे कोई संदेह नहीं है कि वह जबरदस्त कप्तान हैं। बता दें कि पेन ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमे से टीम को 11 मैचों में जीत दिलाई है, जबकि चार मैच ड्रॉ रहे हैं।
मेरे जैसे ही हैं स्मिथ
स्मिथ की तारीफ करते हुए पेन ने कहा कि स्मिथ मेरी ही तरह हैं। कप्तानी की शुरुआत में मैं जिस तरह का खिलाड़ी था स्मिथ भी वैसे ही हैं, बहुत ही कम उम्र में स्मिथ को भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली थी, हालांकि उस समय वह उसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे। लेकिन जब मैं टीम में आया तो स्मिथ अच्छे हो रहे थे और लगातार उनके में बेहतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की घटना हुई, लेकिन अब वो ये सब नहीं कर रहे हैं। लेकिन मैं उनका फिर से कप्तान के पद के लिए समर्थन करूंगा।
जल्द छोड़ सकते हैं कप्तानी
वहीं जब पेन से पूछा गया कि वह और कितने मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। इस सवाल के जवाब में पेन ने कहा कि कम से कम 6 मैच में कप्तानी कर सकता हूं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज में पांच मुकाबले खेलेगी। पेन ने कहा कि अगर मुझे लगता है कि समय ठीक है और हमने सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की तो कप्तानी छोड़ दूंगा, लेकिन यह सीरीज मुश्किल होने वाली है, आखिरी दिन 300 रन चेज करने पड़ सकते हैं और मैं 100 रन के स्कोर पर नॉटआउट खेल रहा हूं और विजयी शॉट लगाऊं और इसके बाद मैं फिर से जा सकता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
