IPL 2020: जब ड्रेसिंग रूम में थे मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स और आया नीता अंबानी का फोन, देखिए VIDEO
मुंबई। क्रिकेट के फटाफट फार्मेट आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार का सीजन यूएई में खेला जा रहा है। आईपीएल की लगभग सभी टीमें कम से कम अपने चार-चार मैच खेल चुकी हैं। मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल पर उपर है। लेकिन इस बार एक और खास बात है। अकसर अपने प्लेयर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए टीम की मालकिन नीता अंबानी अबतक खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आई हैं। स्टेडियम में न होने के बावजूद भी नीता अंबानी अपनी टीम का हौसला अफजाई करने का कोई मौका नहीं गंवाती है।
बुधवार (6 अक्टूबर) को खेले गए मैच में मुंबई ने राजस्थान पर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कीरोन पोलार्ड और अनुकूल रॉय ने ऐसे कैच लपके, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मैच के बाद जब मुंबई के प्लेयर ड्रेसिंग रूम में थे तो नीता अंबानी ने कॉल कर सबका मनोबन बढ़ाया। नीता अंबानी ने फोन के जरिए पोलार्ड और अनुकूल रॉय से बात की। उन्होंने अनुकूल रॉय से पूछा कि कैच लपककर उन्हें कैसा लगा। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग किया। सूर्यकुमार यादव की नॉटआउट 79 रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बना डाले। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने चार, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन ने दो-दो विकेट लिए, वहीं राहुल चाहर और कीरोन पोलार्ड के खाते में एक-एक विकेट गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
