AUS vs IND: 3 गलतियां जो विराट सेना पर पड़ी भारी, सिडनी में मिली करारी हार
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गये पहले वनडे मैच में विराट कोहली एंड कंपनी को 66 रनों की बुरी हार का सामना करना पड़ा, जबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साबित कर दिया कि भले ही उसके खिलाड़ी आईपीएल में अपना लोहा मनवाने में नाकाम रहे हों लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह एक अलग शैली में क्रिकेट खेलते हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आईपीएल में नाकाम रहे बल्लेबाज एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर रन बरसाये। वहीं डेविड वॉर्नर ने अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखा।
और पढ़ें: IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने ठोंका विस्फोटक अर्धशतक, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
इन खिलाड़ियों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई ने निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत के सामने 375 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में ताबड़तोड़ रन बनाये थे वह आज के मैच में फ्लॉप साबित हुए और जवाब में सिर्फ 308 के स्कोर तक ही पहुंच सके। नतीजन भारतीय टीम को 66 रनों की हार झेलनी पड़ी। 8 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही भारतीय टीम से इस मैच 3 ऐसी बड़ी गलतियां हुई जिसने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: हार के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी, नाम हुए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड

सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ उतरना विराट को पड़ा भारी
लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही भारतीय टीम के लिये आज के मैच में प्लेइंग 11 का चुनाव बड़ा सवाल था। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया जो कि उनकी टीम पर भारी पड़ गया। भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह (10 ओवर 73 रन एक विकेट), नवदीप सैनी (10 ओवर 83 रन एक विकेट) और युजवेंद्र चहल (10 ओवर 89 रन एक विकेट) बेहद महंगे साबित हुए, जबकि मोहम्मद शमी ( 10 ओवर 59 रन 3 विकेट) सबसे कामयाब गेंदबाज बने। ऐसे में जब सैनी और चहल की पिटाई हो रही थी भारतीय कप्तान को एक और गेंदबाज की कमी खल रही थी।

अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सकी टीम इंडिया
वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये एक बार को ऐसा लगा कि शायद वह वनडे क्रिकेट खेलना भूल गई है क्योंकि उसने इस मैच में भी आईपीएल जैसा ही खेल दिखाया। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में मयंक अग्रवार ने शिखर धवन के साथ पारी का आगाज किया और महज 5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद अगले 9 ओवर में उसने 48 रन के अंदर 4 विकेट खो दिये, जो कि भारतीय टीम से मैच को दूर ले गया। जोश हेजलुवड ने मयंक अग्रवाल (22), विराट कोहली (21) और श्रेयस अय्यर (2) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया तो एडम जाम्पा ने भी केएल राहुल (12) का विकेट लिया। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एक अच्छी शुरुआत को भुना पाने में नाकाम रहा। हालांकि पांड्या-धवन के बीच 5वें विकेट के लिये 128 रनों की साझेदारी ने काफी हद तक टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था।

लगातार 5वीं पारी में फ्लॉप हुए विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के लिये पिछले कुछ सालों में रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कप्तान विराट कोहली की अहम भूमिका रही है। जहां सिडनी वनडे में एरॉन फिंच ने शतकीय पारी खेली तो वहीं कप्तान विराट कोहली सेट होने के बाद अपना विकेट खो बैठे। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और 2 चौके, एक छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली। सिडनी के मैदान पर यह 5वां मुकाबला है जब विराट कोहली रनों का अंबार लगा पाने में नाकाम रहे हैं।
कोहली ने पिछली 5 पारियों में 21 (21), 3* (9), 1 (13), 8 (11) और 3 (8) की पारियां खेली हैं। इतना ही नहीं वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छी पारियां खेल पाने में नाकाम रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 अंतर्राष्ट्रीय मैचों (टी20, वनडे, टेस्ट) में वह सिर्फ एक बार ही अर्धशतकीय पारी खेल सके थे। ऐसे में अगर उनका यह क्रम जारी रहता है तो भारत के लिये जीत की राह पर लौटना मुश्किल हो जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications