इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार उसे भारत के हाथों सेमीफाइनल में हार मिली थी। इंग्लैंड की टीम जीत की हकदार थी क्योंकि पिछले मैच में भारत की तरह उसने 1-3 से पिछड़ रहे होने के बाद शानदार वापसी कर स्कोर 3-3 से बराबर किया था। इसके बाद खेल अतिरिक्त समय में चला गया, जहां दोनों में से कोई टीम गोल्डन गोल नहीं कर सकीं।
इस मैच की पटकथा बिल्कुल भारत-इंग्लैंड मुकाबले की तरह लिखी गई। उस मैच में भी भारत ने 1-3 से पिछड़ रहे होने के बाद मध्यांतर के बाद 3-3 से बराबर की थी और फिर पेनाल्टी शूटआउट के जरिए जीत हासिल कर पहली बार फाइनल में स्थान पक्का किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।