पुलवामा हमलाः गुस्से में आए योगेश्वर दत्त ने PM मोदी को बताया कि अब क्या करना होगा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा करवाए गए हमले में देश ने सीआरपीएफ के 42 जवान खो दिए। पूरा देश अब एक ही बात कह रहा है कि नापाक हरकत करने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, जिसकी गोद में यह सब आतंकी बैठे हुए हैं। वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर भी इस आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते बताया कि अब हमें बातों को छोड़कर क्या करना होगा।

पीएम ने हमले के बाद शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते कहा, ''एक कृतज्ञ राष्ट्र पुलवामा के शहीदों को नमन करता है। घातक हमले के अपराधियों और उनके संरक्षकों को जवाब दिया जाएगा। कोई भी ताकत भारत की शांति, प्रगति और स्थिरता को बिगाड़ने में सफल नहीं होगी।'' पीएम के इस ट्वीट को योगेश्वर ने रिट्वीट करते कहा, ''टुकड़े गैंग और सेना पर पत्थर मारने वालों का सफाया पहले जरूरी है। माननीय श्री मोदी जी।

योगेश्वर के इस ट्वीट से साफ झलकता है कि वह कश्मीरी युवाओं को सबक सीखाने की बात कर रहे हैं जो इन आतंकियों को पनाह देते हैं। उन्होंने इससे पहले ट्ववीट किया कि जो लोग J&k में सेना पे पत्थर बरसाते हैं, और जो लोग पत्थर बाजों का पक्ष लेते हैं, ये भी आतंकवादी ही हैं, इनका भी सर्वनाश होना बहुत जरूरी है। बहुत आस्तीन के सांप छुपे हैं देश में।

जो आतंकियों का पक्ष ले, गोली मार दो
इससे पहले योगेश्वर ने ट्वीट कर लिखा था, "अब इस ओर सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। भारत देश का जो व्यक्ति आतंकवादी का पक्ष ले उसे भी गोली मार दो, अब बस यही एक रास्ता है। हिंसा का अंत बस हिंसा से ही हो सकता है। मेरे सभी शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। जय हिन्द, जय भारत।"

श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर स्थित अवंतीपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाकर यह हमला किया। सीआरपीएफ के जिस काफिले को निशाना बनाया गया उसमें 78 वाहन शामिल थे। हमले के बाद ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो मन को विचलित करने वाली हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश -ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह 2004 के बाद से सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है।

Read more about: yogeshwar dutt pm modi
Story first published: Friday, February 15, 2019, 18:11 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+