PICS : इन दिनों वैकेशन पर गर्लफ्रेंड संग मस्ती कर रहे हैं उसैन बोल्ट, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे तेज धावक कहे जाने वाले जमैका के मशहूर स्टार एथलीट उसैन बोल्ट इन दिनों अपने हॉलिडे वैकेशन को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। बोल्ट इससे पहले कुछ दिन पहले डर्टी नाइट और कुछ लड़कियों के साथ पार्टी करने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं।

कश्मीर समस्या पर पीएम मोदी से मिले राजनाथ सिंह, बताई जमीनी हकीकत

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जिस लड़की के साथ बोल्ट ने कुछ दिन पहले बेड पर अपनी ​तस्वीर शेयर की थी, वह उनकी प्रेमिका होगी। लेकिन अब बोल्ट के नए स्नैपचैट वीडियो में यह बात गलत साबित होती नजर आ रही है।

#UsainBolt & his girlfriend #KasiBennett on vacation in #BoraBora

A photo posted by AffluentEventsJA.com (@affluentjamaica) on

दरअसल, यूसैन बोल्ट ने एक नया स्नैपचैट वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोटोज यूसैन बोल्ट के हॉ​लिडे वैकेशन पर की है। बोल्ट की इन तस्वीरों से साफ है कि वे जिंदगी का लुत्फ मजे से उठा रहे हैं।

रियो ओलं​पिक 2016 की तीन रेस कैटैगरी में स्वर्ण पदक जीतने वाले यूसैन बोल्ट ने संन्यास की घोषणा भी कर दी थी। अब वह अपनी जिंदगी को मजे से टेंशन फ्री होकर जी रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कासी बैनट के साथ बोरा बोरा आइलैंड पर वैकेशन बिताने की फोटो पोस्ट की हैं।

इसके साथ ही एक स्नैपचैट वीडियो भी अपने अकाउंट पर साझा कर उन्होंने लिखा है,'उसने हां कह दिया है'। इस बात से मतलब निकाले जा रहे हैं कि बोल्ट की गर्लफ्रेंड ने उनका प्रपोजल स्वीकार लिया है।

बोल्ट और कासी एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक के दौरान ही अपने रिश्तों का खुलासा किया था। वहीं दूसरी तरफ कासी ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा की हैं।

Story first published: Tuesday, September 6, 2016, 17:15 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+