खिलाड़ियों के विरोध के बाद बैकफुट पर आई हरियाणा सरकार, वापस लिया फैसला
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों की कमाई का एक तिहाई पैसा स्पोर्ट्स एकेडमी को दिए जाने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। तमाम खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब सरकार ने इस फैसले पर यू टर्न लेते हुए अपने फैसले को वापस ले लिया है। गौरतलब हो की 30 अप्रैल को हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा था कि हरिय़ाणा के सभी खिलाड़ी अपनी कमाई का 33 प्रतिशत हिस्सा स्पोर्ट्स एकेडमी को दें जिसका प्रयोग सरकार खिलाड़ियों के विकास में खर्च करेगी। सरकार के इस फैसले पर खिलाड़ियों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। गौरतलब हो की इस नोटिफिकेशन में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव का नाम जारीकर्ता के रूप में शामिल था। इस फैसले पर बबीता फोगाट और सुशील कुमार जैसे खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह नाराजगी व्यक्त की थी।
|
बबीता ने कुछ यूं दी थी प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा की धाकड़ बेटी बबीता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था की सरकार का यह फैसला बिल्कुल गलत और अन्यायपूर्ण हैं क्योंकि उनको पता नहीं की खिलाड़ी कितनी मुश्किल से पैसा कमाते हैं। ऐसे में वो भला कैसे खिलाड़ियों से पैसे को लेकर कह सकते हैं। वो भी अगर हम एक तिहाई पैसा सरकार को दे देंगे तो हमारे पास क्या बचेगा। बबीता ने कहा था कि मैं सरकार के इस फैसले का समर्थन नहीं करती हूं।
|
सुशील कुमार ने भी की थी निंदा
सुशील कुमार ने सरकार के इस फैसले पर कहा की सरकार को इस पर अपनी राय बदलनी चाहिए। उन्हें एक सीनियर खिलाड़ियों की कमेटी बनानी चाहिए और उनसे इस बार में राय लेनी चाहिए। सुशील कुमार ने कहा कि ऐसा निर्णय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मनोबल दोनो पर असर डालेंगे। उन्होंने सरकार से अपील की थी की सरकार इस फैसले को वापस ले।

बजरंग पुनिया और योगेश्वर भी थे विरोध में
इस फरमान की खिलाफत करते हुए स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा सरकार खिलाड़ियों का मनोबल नीचे गिरा रही है। सरकार का फैसला बिल्कुल गलत है। पहले तो सरकार खिलाड़ियों को नौकरी नहीं देती, अगर देती है ऐसे फैसले खिलाड़ियों के खिलाफ दे देती है। वहीं योगेश्वर दत्त भी सरकार के फरमान की खिलाफत में आ गए। उन्होंने अशोक खेमका पर भड़ास निकाली और कहा कि ऐसे अफसर खेल को पतन की ओर लेकर जा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
