सिडनी। आस्ट्रेलिया के सिडनी में कैफे शॉप में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है ऐसे में कैफे में कुछ आतंकियों के द्वारा तकरीबन 40 लोगों को बंधक बनाये जाने के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि मार्टिन प्लेस कैफे में कुछ नकाबपोश बंदूकधारी घुस आये हैं और उन्होंने कैफे को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेकर कैफे के अंदर मौजूद लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और उसने कैफ को चारों ओर से घेर लिया है
वहीं कुछ बंधक कैफे से भागने में सफल रहे हैं। वहीं इस आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को अमानवीय बताया है उन्होंने सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना की है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस वक्त ब्रिस्बेन में है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सभी भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।