Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का, दिया रिसेप्शन में आने का न्यौता

Virat Kohli- Anushka के Reception में जाएंगे Narendra Modi Card देने पहुंचे दोनों PMO वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी ने बुधवार शाम को पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें शादी की बधाई।

पीएमओ इंडिया ने ट्विटर पर विराट-अनुष्का का पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर किया। फोटो में विराट पीएम मोदी को गिफ्ट बैग देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 12 दिसंबर को दोनों ने इटली में शादी की थी। विराट कोहली को श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है।

विराट और अनुष्का ने 12 दिसंबर को इटली में शादी की थी

विराट और अनुष्का ने 12 दिसंबर को इटली में शादी की थी

विराट और अनुष्का ने 12 दिसंबर को इटली में शादी की थी। शादी के बाद विराट और अनुष्का शर्मा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।

यूरोप में हनीमून बनाने के बाद हाल ही में स्वदेश लौटे

यूरोप में हनीमून बनाने के बाद हाल ही में स्वदेश लौटे

विराट और अनुष्का शादी के बाद यूरोप में हनीमून बनाने के बाद हाल ही में स्वदेश लौटे हैं। उनकी स्वदेश वापसी की बाद की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं।

शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए

शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए

कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

पीएम मोदी को दिया न्यौता

विराट कोहली ने पीएम मोदी को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए न्यौता दिया है।

Story first published: Wednesday, December 20, 2017, 21:38 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+