Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, इटली में लिए सात फेरे

Virat - Anushka Wedding: Virushka together made announcement on Twitter | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने इटली में सात फेरे लिए। शादी में सचिन तेंडुलकर और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की भी खबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक इटली के मिलान के बोर्गो फिनोचीतो रिसॉर्ट में दोनों की शादी की रस्में और फेरे हुए। माना जा रहा है कि जल्द ही विराट और अनुष्का की शादी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि 26 दिसंबर को मुंबई में उनकी शादी का रिसेप्शन होगा।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसी विज्ञापन के बाद से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों के रिश्तों को लेकर कई बार खबरें आई, लेकिन आखिरकार दोनों सात जन्मों के बंधन में बढ़ गए। आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले स्पोर्टमैन है।

Story first published: Monday, December 11, 2017, 19:45 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+