आर्थिक तंगी से जूझ रहे अशरफ चाचा की मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली। क्रिकेटरों के बल्ले ही उनके लिए ज्याद अहम होते हैं जिनके दम पर वो मैदान पर बड़े रिकाॅर्ड बनाने में सफल होते हैं। इनकी कीमत हजारों में होती है, ऐसे में जब बल्ले में कुछ खराबी आ जाए तो फिर उन्हें बैट की मरम्मत करवानी पड़ती है। वहीं एक ऐसा शख्स आज मुसीबत में पड़ा है जिसने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के बल्लों की मरम्मत की है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अशरफ चाैधरी हैं जो पिछले कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आए थे। 70 साल के अशरफ अस्पताल में भर्ती हैं, उनके परिवार ने कहा था कि उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, लेकिन अब सचिन तेंदुलकर आगे आए हैं।
क्रिकेट जगत में अशरफ चाचा के नाम से पहचाने जाने वाले यह शख्स पिछले कई दिनों से डायबिटीज और निमोनिया संबंधी बीमारियों के कारण सावला हॉस्पिटल में भर्ती है। अशरफ ने तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई नामी क्रिकेटरों के बल्ले ठीक किए हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। लेकिन अब अशरफ के करीबी दोस्त ने बताया कि तेंदुलकर ने उनसे बात की और आर्थिक मदद के लिए भी आगे आए।
मुंबई में मेट्रो सिनेमा के सामने अशरफ की खेल के सामान की बड़ी दुकान है, लेकिन अब चीजें काफी बदल गईं। कोरोना वायरस के कारण काम ठप होने पर उनके नाैकर घर चले गए। वहीं इस बीच आशरफ एक बीमारी के चलते सुहूर्बन मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी का कारण कोरोनावायरस नहीं है। उनको गुर्दे में पथरी संबंधी दिक्कत है। अशरफ के पास इलाज के लिए पैसे नहीं है। खैर, अब सचिन उनकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
