पाक पर भारत की बड़ी जीत, सचिन, सहवाग सहित ये बोले दिग्गज
क्राइस्टचर्च। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में मात दी है।
अब फाइनल में शनिवार को भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जिसने अफगानिस्तान को हराकर जगह पक्की की है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमान गिल ने मैच जिताऊ नाबाद शतक जमाया।
इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्राइस्टचर्च में मंगलवार को टीम इंडिया ने शुभमान के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 272/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई।
|
सचिन तेंदुलकर
भारत की इस जीत पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
|
सुरेश रैना
हाल ही में भारतीय टीम में शामिल किए सुरेश रैना ने लिखा- टूर्नामेंट में किसी भी टीम की तुलना में बेहतर प्रदर्शन। बधाई टीम इंडिया। एक बड़े माइलस्टोन से सिर्फ एक कदम दूर। विश्व कप फाइनल में खेलने का अवसर हर रोज नहीं आता है। इसलिए, इसमें से अधिक का फायदा उठाएं। #INDvPAK
|
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंदर सहवाग ने लिखा- वह ब्रूटल था। क्या जीत है हमारे लड़कों के लिए..पूरी तरह से पाकिस्तान को खेल डाला.. फाइनल के लिए शुभकामनाएं।
|
मोहम्मद कैफ
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्डकप जिताने वाले दिग्गज पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने लिखा- क्या शानदार जीत थी। हमारे लड़कों के लिए सेमीफाइन में शानदार जीत। उन पर गर्व है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं, जहां भारत छठी बार पहुंचा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
