साक्षी मलिक की बचपन की ख्वाहिश हुई पूरी, AIR INDIA और रेलवे ने दिया 'खास' तोहफा

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक के साथ देश के लिए ओलंपिक पदक का खोलने पहलवान साक्षी मलिक को लोग ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। रियो ओलंपिक में देश को उसका पहला मेडल दिलवाने वाली साक्षी मलिक को एयर इंडिया ने खास तोहफा दिया है। साक्षी की बचपन की ख्बाहिश को पूरा करते हुए एयर इंडिया ने उन्हें कहीं भी घूमने के लिए दो बिजनेस क्लास टिकट तोहफे में दी है।

दरअसल जीतने के बाद साक्षी ने कहा था कि वह फ्लाइट में घूमना चाहती थीं इसलिए ही खिलाड़ी बनीं। साक्षी की बातें सुनकर एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने उन्हें एक पत्र लिखकर उनकी उपलब्धि के लिए ये तोहफा देने का फैसला किया है।

ये हैं वो 7 बातें जो बनाती हैं साक्षी मलिक को खास

एयरइंडिया के साथ भारतीय रेलवे से भी साक्षी को शानदार तोहफा दिया है। रेलवे ने साक्षी को क्लर्क से डीसीएम (डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) बना दिया है। साथ ही उन्हें 60 लाख रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने 2.5 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है।

Story first published: Friday, August 19, 2016, 19:14 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+