Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संजीव राजपूत, ऐश्वर्य प्रताप भी फाइनल की रेस से हुए बाहर, शूटिंग में पदक की उम्मीद खत्म

टोक्यो, 02 अगस्त। भारतीय शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में हार के फाइनल में की रेस से बाहर हो गए हैं। दोनों की हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय निशानेबाजों का सफर अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। इस बार ओलंपिक में एक भी शूटर देश को मेडल नहीं दिला सका। ऐश्वर्य ने 1200 में से कुल 1167 अंक हासिल किए और पूल में 21वें पायदान पर रहे। जबकि संजीव राजपूत 1157 अंकों के साथ 32 स्थान पर रहे और दोनों ही फाइनल में जगह नहीं बना सके।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत शीर्ष 8 में जगह नहीं बना पाने की वजह से ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। ऐश्वर्य ने मैच में जबरदस्त शुरुआत की और नीलिंग राउंड में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, इस श्रेणी में वह दूसरे पायदान पर रहे। नीलिंग में उनका स्कोर 400 में से 397 था जबकि प्रोन में उनका स्कोर 400 में से 391 रहा। लेकिन सबसे ज्यादा निराशा उन्हें स्टैंडिंग राउंड में लगा जहां वह सिर्फ 379 अंक ही हासिल कर सके। नीलिंग राउंड में वह दो बार 100 में से 100 लाने में सफल रहे। लेकिन वह इस प्रदर्शन को प्रोन और स्टैंडिंग में नहीं दोहरा सके। वहीं संजीव की बात करें तो एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाले संजीव का नीलिंग राउंड में स्कोर 387, प्रोन में 393 और स्टैंडिंग में 377 रहा। नीलिंग राउंड को छोड़ दें वो बाकी की दो श्रेणियों में वह खास नहीं कर सके।

इस बार ओलंपिक में भारतीय शूटर्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पिछले ओलंपिक में जीतू राय, अभिनव बिंद्रा ही फाइनल तक पहुंच पाए थे लेकिन इस बार सिर्फ सौरभ चौधरी ही फाइनल राउंड तक पहुंच सके। लंदन ओलंपिक के बाद से भारत शूटिंग में एक भी मेडल नहीं ला सका है। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर्स वापसी के इरादे से उतरेंगे और जरूर मेडल के अकाल को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 12:22 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+