For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'मणिशंकर अय्यर देशद्रोही हैं'

By Staff

मुकेश शर्मा

खेल संपादक, बीबीसी हिंदी

पूर्व खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हासिल करने के लिए भारत ने राष्ट्रमंडल देशों की ओलंपिक समिति को एक-एक लाख डॉलर रिश्वत के तौर पर दिए थे.

अय्यर ने साथ ही खेलों की विफलता की भी कामना की है.

खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने अय्यर के इस बयान पर नाराज़ग़ी जताते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया है.

राष्ट्रमंडल खेलों के सिलसिले में अब तक तो किसी स्टेडियम का कोई हिस्सा गिर जाने या काम समय से पूरा नहीं होने की ही शिकायत सुनी जा रही थी पर अब उसमें पूर्व खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक नया आयाम जोड़ दिया है.

उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों का बेड़ा गर्क होगा क्योंकि मैं समझता हूँ कि अगर ये खेल सफल हो गए तो कल कहेंगे कि एशियाई खेल आयोजित करेंगे, ओलंपिक आयोजित करेंगे."

अय्यर ने बात यहीं नहीं छोड़ी और एक बड़ा आरोप साथ ही जड़ दिया, "खेलों के आयोजन के लिए हमने हर राष्ट्रमंडल देश की ओलंपिक समिति को एक लाख डॉलर दिया, इसको मैं रिश्वत कहता हूँ पता नहीं क़ानून के नज़रिए में ये रिश्वत है कि नहीं. इस तरह से जो खेल लिए गए हैं तो इसकी रहनुमाई शैतान ही करेगा कहाँ ख़ुदा करेगा."

उनका ये आरोप उसी दिन आया जिस दिन इन खेलों के प्रमुख आयोजन स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का लोकार्पण हुआ.

इस मौके़ पर खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने खेलों की विफलता की कामना कर रहे अय्यर को देशद्रोही करार दिया और कहा, "कोई भी भारतीय कभी इस तरह की बात नहीं करेगा और अभी तो वो सांसद हैं, उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए. इस तरह की बात करना देशद्रोह है."

साथ ही कलमाड़ी का कहना था कि अच्छा है जो अय्यर अभी खेल मंत्री नहीं हैं वरना खेलों के आयोजन स्थल तैयार ही नहीं हो पाते, "हर दिन वो किसी न किसी चैनल पर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर खेल सफल हुए तो उन्हें अफ़सोस होगा. अय्यर साहब कोई भी इन खेलों में रोड़ा नहीं अटका सकता. सभी चीज़ें सही राह पर हैं. अगर मणिशंकर अय्यर खेल मंत्री रहे होते तो शायद ये स्टेडियम तैयार ही नहीं हो पाते."

स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी भरोसा जताया कि खेल सही ढंग से आयोजित हो जाएँगे.

मगर इस राह में अभी चुनौतियाँ कई हैं क्योंकि मंगलवार से ही दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में एक प्रतियोगिता शुरू हुई है जिससे वहाँ की तैयारियाँ परखी जा सकें और उसी दिन वहाँ एक तैराक के पैर में चोट लग गई क्योंकि एक जगह लगा पत्थर उखड़ा हुआ था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+