For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इलाहाबाद के अजय ने जीता गोल्ड

इलाहाबाद के एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इलाहाबाद के अजय सरोज ने 1500 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया।

By Rajeevkumar Singh

इलाहाबाद। भुवनेश्वर में आयोजित 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के लिये इलाहाबादी छोरे ने गोल्ड जीता। 1500 मीटर की दौड़ में इलाहाबाद के अजय सरोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुये यह उपलब्धि हासिल की। जिससे न सिर्फ उन्होंने इलाहाबाद का बल्कि उत्तर प्रदेश का भी मान बढाया है। अजय ने इस जीत की सूचना अपने घर व मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के पुराने साथियों की दी तो शहर का भी मिजाज जश्न में बदला। अब इलाहाबाद लौटने पर अजय के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

अजय ने हासिल की शानदार उपलब्धि

अजय ने हासिल की शानदार उपलब्धि

गौरतलब है कि अजय इलाहाबाद के राजापुर कस्बे के रहने वाले हैं। शुरूआती दिनों में यह मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ही प्रैक्टिस करते थे। हालांकि अब वह भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता में एथलीट अजय ने शुक्रवार को यह कारनामा किया था। अजय ने 1500 मीटर की रेस महज 4 मिनट 45.85 सेकेंड में पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की है।

28 साल बाद मिला सोना

28 साल बाद मिला सोना

अजय ने इस कारनामे वह कर दिखाया जो पिछले 28 साल से कोई भारतीय नहीं कर पाया। उन्होंने इस चैंपियनशिप के 1500 मीटर की दौड़ में 28 साल बाद भारत के लिये गोल्ड जीता है। इसके पूर्व इस चैंपियनशिप में आखिरी बार बलिया के बहादुर प्रसाद ने स्वर्ण पदक जीता था। अब अजय भी, रतन सिंह, सुरेश यादव, बगीचा सिंह व बहादुर प्रसाद जैसे महान धावकों की कतार में शामिल हो गए हैं।

एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट

एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट

रतन सिंह : 1979

सुरेश यादव : 1983

बगीचा सिंह : 1985

बहादुर प्रसाद : 1989

अजय कुमार सरोज : 2017

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+