क्रिकेट के मक्का 'लॉर्ड्स' में रहाणे ने लगाया शतक, गांगुली से की बराबरी
लार्डस के मैदान में रहाणे ने संयम से खेलते हुए अपना शानदार शतक लगाया
इस शतक के बाद अजिंक्य रहाणे (103) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर शतक खास होता है लेकिन यह शतक क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स में बनाया इसलिए यह और भी खास हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स पर अपने पहले टेस्ट को लेकर नर्वस थे लेकिन फिर भी मैंने जब खेलना शुरू किया तो वो डर जाता रहा।
लॉर्ड्स पर अपने पहले टेस्ट को लेकर नर्वस थे रहाणे
रहाणे ने कहा कि हालांकि मुझे इस बात खेद है कि मेरी शतकीय पारी के बाद भी भारत मजबूत स्कोर खड़ा नहीं कर पाया लेकिन यह खेल है और हमें उम्मीद है कि भारत इसे जीतने की पूरी कोशिश करेगा।
इस शतक के बाद रहाणे उस लिस्ट में शामिल हो गये जिस लिस्ट में अभी तक केवल सौरभ गांगुली का ही नाम था। भारत के पूर्व कप्तान सौरभ ही थे जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले अपने पहले ही मैच में शतक लगाया था लेकिन अब सौरभ के बाद इस कीर्तिमान के लिए अजिंक्य रहाणे का भी नाम लिया जायेगा।
चोरी-चोरी चुपके-चुपके विराट-अनुष्का ने किया साथ डिनर
मालूम हो कि इस शतक के साथ रहाणे लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले नौवें भारतीय बन गए हैं। भारत की ओर से लार्डस में सबसे ज्यादा तीन शतक दिलीप वेंगसरकर ने लगाए हैं। जबकि इस लिस्ट में एक-एक शतक लगाने का श्रेय सौरव गांगुली, राहुल द्रविड, वीनू मंकड़, गुंडप्पा विश्वनाथ, अजहरूद्दीन, रवि शास्त्री और अजीत अगरकर के पास है।
इस शतक के साथ रहाणे लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले नौवें भारतीय बन गए
गौरतलब है कि गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 290 रन बनाने में अपने नौ विकेट गंवा चुकी है। दिन का खेल समाप्त होने तक मोहम्मद समी 14 और ईशांत शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए सिर्फ अजिंक्य रहाणे (103) स्थिरता भरा प्रदर्शन कर सके। भारतीय टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर भुवनेश्वर कुमार (36) ने रहाणे के साथ आठवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी निभाई।
रहाणे ने समी के साथ नौंवें विकेट के लिए भी 40 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। एंडरसन का चौथा शिकार बनने से पहले रहाणे ने 154 गेंदों का सामना किया और 15 चौके तथा एक छक्का भी लगाया।पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया था। उस मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
