For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO : WWE रिंग में लड़ने को तैयार है एकम, पंजाबी बोलते हुए दी सबको धमकी

नई दिल्ली। WWE रिंग में सिर्फ विदेशी रैसलरों का दबदबा रहता है, तो यह बात गलत है। यहां भारतीय रैसलरों की भी धाक जमती हुई दिखी है। दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली पहले भारतीय रैसलर थे जिन्होंने WWE रिंग में विदेशी रैसलरों को पीटकर भारत का नाम राैशन किया था। यही वजह है कि आज WWE जैसी बड़ी रैसलिंग कंपनी भारत में पैर पसारने की कोशिश में लगा हुआ है। भारतीय फैंस के लिए अब अच्छी खबर यह है कि अब खली के बाद एक और भारतीय मूल का सुपरस्टार WWE रिंग में विदेशी रैसलरों से भिड़ता दिखाई देगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं सनी धींसा की जिन्हें एकम नाम से जाना जाता है। एकम एक बार फिर WWE रिंग में लड़ने को तैयार हैं और उन्होंने पंजाब बोलते हुए सबको धमकी भी दी है।

इस हफ्ते की हुई के दौरान 'द ऑथर्स ऑफ पेन' का वीडियो देखने को मिला, जिसमें एकम और उनके साथी जिम सेलमनी WWE रिंग में उतरने की बात कर रहे हैं। वीडियो में एकम पंजाबी भाषा का प्रयोग करते हुए सबको चुनाैती देते नजर आए। एकम ने कहा, ''हमें रैसलिंग में लड़ते हुए किसी ने नहीं देखा रैसलमेनिया से पहले। हम सूरमा हैं। अभी तक लड़ते आए हैं। पैसे बनाते हैं वो भी फाइट करके।'' उन्होंने आगे कहा कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स(MMA) में हम पैसे नहीं कमा पाए, क्योंकि कोई भी हमसे लड़ना नहीं चाहता था। WWE में भी हमसे कोई लड़ना नहीं चाहता। WWE में किसी में भी हमसे लड़ने की हिम्मत नहीं है। हमें माैका दिया जाए, वरना हम खुद माैका बना लेंगे।

बता दें कि इस जोड़ी ने NXT में खूब नाम कमाया। साल 2018 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद एकम और रेजार की जोड़ी ने मिलकर रॉ टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। दोनों का खूब नाम बनने लगा कि तभी बीच में एकम के घुटने में चोट लग गई। सर्जरी के कारण वह काफी समय रिंग से बाहर रहे। दोनों ने हाल ही में हुई बैट राॅयल में भी हिस्सा लिया था लेकिन दोनों जल्दी बाहर हो गए थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

26 साल के एकम ने अब सीधा WWE में उतरने की इच्छा जताई है। बता दें कि एकम कनाडा में ही जन्में थे। वहीं उनके साथी रेजार मूल रूप से नीदरलैंड्स के अल्बेनिया के हैं। रेजार ने अपने भाई के साथ मिलकर MMA की तैयारी करना शुरू कर दिया था। तब उनकी उम्र 15 साल ही थी। इस समय इनका MMA में 8 जीत और 2 हार का रिकॉर्ड भी है। साल 2014 के बाद उन्होंने कोई भी MMA फाइट नहीं की।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+