IND vs ENG : भारतीय टीम के तीन सदस्यों को हुआ कोरोना, रिपोर्ट निकली पाॅजिटिव
नई दिल्ली : भारतीय टीम के तीन सदस्यों मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। वे सभी आइसोलेशन से गुजरेंगे और दो निगेटिव रिजल्ट आने के बाद ही बाहर आ सकेंगे। वे 10 से 14 सितंबर तक खेले जाने वाले मैनचेस्टर टेस्ट में भी अपनी भूमिका नहीं निभा पाएंगे। चौथे सदस्य फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल की रिपोर्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, जिन्होंने शास्त्री के करीबी संपर्क के रूप में आरटी-पीसीआर परीक्षण किया था।
एएनआई से बात करते हुए सूत्र ने पुष्टि की कि सोमवार को तीनों ने अपने आरटी-पीसीआर टेस्ट में पाॅजिटिव रिपोर्ट पाई है। सूत्र ने कहा, "दुर्भाग्य से, उनके आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम पाॅजिटिव हैं और उन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। अब दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही बाहर आ सकते हैं।" चौथे दिन का खेल शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले, बीसीसीआई ने कहा कि उसकी मेडिकल टीम ने शास्त्री, भरत अरुण, श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल को एहतियात के तौर पर अलग कर दिया था, क्योंकि शनिवार शाम को शास्त्री की फ्लो टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
वहीं बल्लेबाजी कोच विक्रम राठाैर ने कहा, '' रवि भाई, भरत अरुण और आर श्रीधर टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच-छह वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाई है। टीम अच्छा कर रही है। रवि के पाॅजिटिव आने के बाद टीम में हैरानी थी, लेकिन हमने फैसला किया कि हमें क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। हम यहां इस सीरीज के लिए हैं, और मुझे लगता है कि लड़कों खुद को संभाला है। एक संभावना थी कि हम विचलित हो सकते थे, इसका श्रेय लड़कों को जाना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला।"
भारत ने चौथे दिन एक मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ 466 रन बनाए और इंग्लैंड को चौथा टेस्ट जीतने के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया। पांच मैचों की सीरीज वर्तमान में 1-1 के स्तर पर है, अंतिम टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
