मुरली कार्तिक ने बताया वो किस्सा, जब उनकी पत्नी को ड्रेसिंग रूम से भागना पड़ा
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुरली कार्तिक ने इंग्लैंड में 2012 की एक घटना का जिक्र किया है जब उनकी पत्नी को ड्रेसिंग रूम से भागना पड़ा था। दरअसल 2012 में इंग्लैंड में काउंटी मैच के दौरान जब मुरली कार्तिक ने एलेक्स बैरो को आउट किया तो लोग काफी गुस्सा गए थे। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से बात करते हुए मुरली कार्तिक ने कहा कि उस वक्त सरे और समरसेट के बीच मैच चल रहा था और गुस्साई भीड़ तकरीबन ड्रेसिंग रूम के अंतर तक आ गई थी। मुरली कार्तिक ने कहा कि मेरी पत्नी मैदान से बाहर चली गई थी, जिस तरह से लोग गुस्साए थे उसके बाद मेरी पत्नी को मैदान से बाहर जाना पड़ गया था। बता दें कि मुरली कार्तिक ने भारत की ओर से 8 टेस्ट मैच, 39 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला है। वह इंग्लिश काउंटी की ओर से काफी लंबे समय तक खेलते रहे। वह लंकाशायर, मिडलसेक्स, समरसेट और सरे की ओर से काफी साल तक खेले हैं।
लोगों ने लगाए आरोप
कार्तिक ने कहा कि मैंने तीन बार बल्लेबाज को क्रीज पहले छोड़ने के लिए चेतावनी दी है। ये लोग कभी भी उस बारे में बात नहीं करते हैं। चेतावनी के बावजूद लोग गेंदबाज पर ही आरोप लगाते हैं। मैं 11 के 11 बल्लेबाजों को रनआउट करने के लिए तैयार हूं अगर बल्लेबाज गेंद डालने से पहले क्रीज छोड़ता है। मैंने पांच बार बल्लेबाजों को क्रीज पहले छोड़ने की वजह से आउट किया है लेकिन बाद में यह विवादित मुद्दा बन गया। तीन साल तक मैंने समरसेट के लिए खेला, ऐसे में जब मैं सरे की टीम में गया तो समरसेट की टीम इस बात से नाराज थी। लोगों ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी को शहर का जीवन पसंद है इसीलिए मैं लंदन गया, मुझे बहुत पैसे मिल रहे होंगे। मैंने समरसेट के खिलाफ खिलाड़ी को रनआउट किया था इसी वजह से यह मसला इतना बड़ा हो गया था।
कार्तिक ने किया अश्विन का बचाव
कार्तिक ने कहा कि जब श्रीलंका और इंग्लैंड का मैच चल रहा था, माइकल होल्डिंग, नासिर हुसैन, डेविड लॉयड से जब पूछा गया कि मुरली कार्तिक ने जो किया क्या वह सही था तो तीनों ने जवाब दिया था कि मुरली ने जो किया वह बिल्कुल सही था, यह बल्लेबाज की गलती थी। ना सिर्फ कार्तिक बल्कि रविचंद्रन अश्विन ने भी जॉस बटलर को इसी तरह से क्रीज पहले छोड़ने की वजह से आउट किया था और अश्विन विवादों में आ गए थे। कार्तिक ने कहा कि मैंने उस वक्त भी रविचंद्रन अश्विन का ट्विटर पर समर्थन किया था।
विवादों में रहा है रनर का पहले क्रीज छोड़ना
कार्तिक ने कहा कि एक बार जब आपने (अश्विन) जॉस बटलर को 2019 में आईपीएल में आउट किया था तो मैंने सोशल मीडिया पर आपका हर जगह समर्थन किया था। मैंने पूछा था कि आप गेंदबाज पर आरोप डालकर उसका मजाक कैसे उड़ा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि कई खिलाड़ी इस बात को लेकर सवाल खड़ा कर चुके हैं कि क्या बल्लेबाज गेंद डालने से पहले क्रीज छोड़ सकता है। हर्षा भोगले ने भी इस बात की वकालत की है कि अगर गेंदबाज क्रीज के आगे जाता है तो उसे नो बॉल दी जाती है ऐसे में अगर रनिंग पर खड़ा बल्लेबाज पहले क्रीज छोड़ता है तो उसे भी आउट होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
