Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final 2023: स्टीव स्मिथ और मोहम्मद सिराज के बीच क्यों हुई बहस? तीखी नोकझोंक का Video आया सामने

IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी विभाग में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने कमाल का प्रदर्शन किया, तो वहीं टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट अपने नाम किए, लेकिन इस दौरान सिराज और स्मिथ के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन के मुकाबले में स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे, और उन्होंने दूसरे दिन के पहले ओवर में सिराज की गेंद पर दो चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। यह स्मिथ का भारत के खिलाफ 31वां टेस्ट शतक था। स्मिथ ने भारत के खिलाफ एक ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वाधिक शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतकों के मामले में जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

द ओवल में गुरुवार को मोहम्मद सिराज ने जैसे ही चौथी गेंद के लिए रन-अप लिया, तो उन्हें स्टीव स्मिथ ने रोक दिया, और स्मिथ अचानक क्रीज से पीछे हट गए। शायद उन्हें स्पाइडरकैम से कोई परेशानी हुई थी। इससे नाखुश सिराज ने गेंद डालने से खुद को रोका नहीं बल्कि गुस्से में गेंद को स्मिथ के आगे विकेटकीपर केएस भरत के हाथों में फेंक दिया।

सिराज का ऐसा रवैया देख स्मिथ भी हैरान नजर आए। हालांकि, इस बीच सिराज को कुछ बोलते हुए भी देखा गया, लेकिन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो देखने से इतना साफ नजर आ रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर के लिए गर्मागर्मी का माहौल बन गया था। इस दौरान रवि शास्त्री, जोकि ऑन एयर थे, उन्होंने कहा कि, अगर उनका ध्यान भटकता है तो ऑस्ट्रेलियाई को स्ट्राइक से हटने का पूरा अधिकार है।

स्टीव स्मिथ ट्रैविस हेड के साथ 285 रनों की शानदार साझेदारी की। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के बाहर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। वहीं दूसरी ओर सिराज द्वारा आउट किए जाने से पहले हेड ने भी तेजी से 163 रन बनाए। वहीं मोहम्मद शमी ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही खतरनाक कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया, जबकि शार्दुल ठाकुर ने स्टीव स्मिथ का बड़ा विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें- IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन, सिराज की गेंदबाजी ने किया कमाल

भारत ने पहले सीजन में अपने तेज गेंदबाजों की बदौलत मजबूत वापसी की। हालांकि, इस दौरान अक्षर पटेल के योगदान को भी नहीं भूला जा सकता, जिन्होंने सटीक थ्रो की बदौलत मिचेल स्टार्क को रन आउट कर दिया।

Story first published: Thursday, June 8, 2023, 20:43 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+