जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी खबर, एनसीए में गेंदबाजी करते हुए डाले ओवर
Jasprit Bumrah: वनडे वर्ल्ड कप की घोषणा हो गई लेकिन यह अभी तक पता नहीं चला है कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चीजें साफ़ नहीं हुई हैं। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में कब तक वापस आएँगे, यह भी समय आने पर ही पता चल पाएगा लेकिन एक अच्छी खबर आई है।
अपनी सर्जरी के बाद जसप्रीत बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। बुमराह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हालांकि उनको लेकर एक सकारात्मक खबर यह आई है कि वह गेंदबाजी करना शुरू कर चुके हैं।
एनसीए में उन्होंने सात ओवर के लिए गेंदबाजी की है और टीम इंडिया के फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है। इससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि वह वर्ल्ड कप तक ठीक हो सकते हैं। वर्ल्ड कप का शेड्यूल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान घोषित किया गया। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि बुमराह एनसीए में अगले महीने उच्च अभ्यास मैच खेलने वाले हैं। उसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर एक असेसमेंट होगा। इस बयान से माना जा सकता है कि बुमराह की फिटनेस का टेस्ट करने के लिए तैयारी चल रही है और वह तेज से रिकवरी कर रहे हैं।
भारत के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि बुमराह एनसीए में कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे जो उनकी फिटनेस के लिए अच्छी चीज है। उनको इस मामले में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। टॉप लेवल पर आने से पहले उनको कुछ घरेलू मुकाबलों में खेलना चाहिए।
गौरतलब है कि बुमराह के अलावा केएल राहुल भी चोट से गुजर रहे हैं। वह भी रिकवरी के दौर में हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। देखना होगा कि बुमराह पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी कब तक करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
