जेम्स एंडर्सन को रिवर्स फ्लिक लगाने के बाद बोल ऋषभ पंत, मौका मिला तो फिर खेलूंगा ये शॉट
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एक पारी और 25 रन से जीत दर्ज करके सीरीज को -1 से अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस जीत में ऋषभ पंत की भूमिका काफी अहम रही। मैच शतकीय पारी खेलने वाले ऋषभ पंत ने उस वक्त हर किसी को चौंका दिया जब उन्होंने दुनिया सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जिमी एंडर्सन को रिवर्स स्वीप चौका जड़ दिया। 118 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली से लेकर जो रूट तक ने पंत की तारीफ की।

जरूरत के के समय प्रदर्शन अच्छा करना अच्छा
जिमी एंडर्सन के खिलाफ खेले गए रिवर्स शॉट के बारे में जब ऋषभ पंत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है बल्लेबाजी से लेकर विकेट कीपिंग में सुधार मेरी ड्रिल की वजह से हुआ है। मेरे आत्मविश्वास ने भी मेरी मदद की। अपनी पारी के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा कि यह मेरी बहुत ही अहम पारी थी, खासकर जब टीम दबाव में थी। हम मुश्किल हालात में थे 146 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। जब टीम को आपकी जरूरत हो और ऐसे समय में आप प्रदर्शन करते हैं तो शसे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।

मौका मिला तो फिर खेलूंगा रिवर्स फ्लिक
एंडर्सन के खिलाफ खेले गए फ्लिक शॉट के बारे में पंत ने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो फिर से तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स फ्लिक शॉट खेलूंगा और ऐसा मैं जरूर करूंगा। मैच के बाद पंत का इंटरव्यू ले रहे हर्षा भोगले ने जब पंत से कहा कि आपकी बल्लेबाजी के सामने हमारी कमेंट्री भी फीकी लग रही थी, जिसके बाद पंत ने कहा कि यह मेरी तारीफ की बात है, लेकिन मैं माफी चाहूंगा कि यह आपके लिए दिक्कत की बात है। पंत ने कहा कि मैं इस खेल को हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के लिए खेलूंगा और खुद को खुश रखने के लिए खेलूंगा।

न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 से जीत के साथ ही आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत पहले पायदान पर पहुंच गया है। भारत के कुल 520 अंक हो गए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम है,उसके 420 अंक है। इस जीत के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि यह मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा या कहीं और।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
