IPL की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी विराट कोहली-रोहित शर्मा से नहीं कर सकती हैं मुलाकात
IPL Auction 2021: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले होने वाली नीलामी को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। लेकिन बड़ी खबर यह सामने आई है कि नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने की इजाजत नहीं होगी। यानि आरसीबी और मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात नहीं कर सकता है। दरअसल भारतीय टीम इस समय चेन्नई में बायो बबल में है और बीसीसीआई के ट्रेजरार ने बताया कि फ्रेंचाइजी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो चेन्नई में खिलाड़ियों से आमने-सामने मुलाकात नहीं कर सकते हैं।
बीसीसीआई के ट्रेजरार अरुन धूमल ने कहा कि खिलाड़ियों से आईपीएल फ्रेंचाइजी मुलाकात नहीं कर सकते हैं, खिलाड़ी सख्त बायो बबल में हैं। धूमल ने कहा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों को बाहर के लोगों के संपर्क में आने से पूरी तरह से बचाना चाहता है ताकि खिलाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित हें। हालांकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी को इस बात की इजाजत होगी कि वो डिजिटल माध्यम से खिलाड़ियों से आईपीएल की बोली से पहले बात कर सकते हैं। लेकिन उन्हें आमने-सामने व्यक्तिगत रूप से मिलने की इजाजत नहीं होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ का कहना है कि आज के समय में खिलाड़ियों से जुड़ना मुश्किल नहीं है। आज के समय में कई विकल्प उपलब्ध हैं जिसके जरिए आप आसानी से खिलाड़ियों से जुड़ सकते हैं। बता दें कि मौजूदा समय में तीन ऐसे खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं जो आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान हैं। विराट कोहली आरसीबी के कप्तान हैं, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान हैं।
इसके अलावा ना सिर्फ इंग्लैंड सीरीज खेल रहे खिलाड़ी बल्कि अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी के कप्तान भी आईपीएल की नीलामी में शामिल नहीं होंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नीलामी के दौरान टीम के साथ उपलब्ध नहीं होंगे, सीएसकी की टीम डिजिटल माध्यम से नीलामी में हिस्सा लेगी। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जहां मोटेरा के मैदान में अगले दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टीम इंडिया 20 फरवरी को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
