Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव गांगुली को 6 जनवरी को अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज

Saurav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली अब ठीक हो चुके हैं। सौरव गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर कोलकाता स्थित वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से बयान जारी करके जानकारी दी गई है। अस्पताल के एमडी और सीईओ डॉक्टर रुपाली बसु ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल यानि बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद रोजाना के तौर पर सौरव गांगुली के घर पर ही उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। दो से तीन हफ्ते के बाद सौरव गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर क्या मेडिकल हस्तक्षेप की जरूरत है इसपर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सौरव गांगुली ठीक हैं और ठीक होने के बाद उन्हें कल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस बीच सौरव गांगुली की तबीयत को लेकर सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। उनके अनुसार सौरव गांगुली पर राजनीति में शामिल होने का दबाव था। कुछ लोग अपने फायदे के लिए सौरव गांगुली को राजनीति में लाना चाहते थे और संभव है इसी वजह से उनपर दबाव बढ़ा। सौरव गांगुली राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि वह स्पोर्टिंग आइकन हैं।

अस्पताल में सौरव से मुलाकात के बाद भट्टाचार्य ने कहा कि हमे उनपर राजनीति में शामिल होने का दबाव नहीं बनाना चाहिए। मैंने पिछले हफ्ते ही उनसे कहा था कि उन्हें राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। उस दौरान उन्होंने मेरे विचारों का विरोध नहीं किया था। बता दें कि कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि सौरव गांगुली की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Story first published: Tuesday, January 5, 2021, 13:17 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+