इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL खेलें या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, पीटरसन ने दिया जवाब
नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने मीडिया की इस बात के लिए लताड़ लगाई है कि उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपनाई गई रेस्ट एंड रोटेशन पॉलिसी पर लगातार सवाल किए हैं। इस पॉलिसी के तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बीच-बीच में आराम दिया जाता है और उनको रोटेट किया जाता है।
भारत के खिलाफ संपन्न हुई हालिया टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी कई आलोचकों की नजरों में आई थी और उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट पर आरोप लगाया था कि उसने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को हल्के में लिया है जिसके चलते इंग्लैंड की बेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं खेली और मेहमानों को 1-3 से यह सीरीज गंवानी पड़ी।
पीटरसन ने ट्वीट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ अब यह सवाल जवाब चल रहा है कि वे आईपीएल में खेलेंगे या फिर इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में। पहले युवा खिलाड़ियों से पूछा गया अब सैम करन व जोस बटलर से।
पीटरसन ने आगे कहा यह सवाल टीम प्रबंधन से होना चाहिए ना कि खिलाड़ियों से। इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 जून से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जबकि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 30 मई को समाप्त होगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में सैम करन ने कहा था कि अभी भी टेस्ट सीरीज में काफी समय बाकी है लेकिन आलराउंडर ने यह भी कहा था अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं होती तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उपलब्ध होंगे।
जबकि स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर ने मंगलवार को कहा कि इस चीज का कोई भी परफेक्ट जवाब नहीं दिया जा सकता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
