Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final: तीन मैचों के फाइनल की मांग पर रोहित को मिला जवाब, सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी थी। रोहित ने कहा था कि फाइनल मुकाबले के लिए तीन टेस्ट मैचों की एक सीरीज का आयोजन होना चाहिए।

भारतीय कप्तान के अनुसार एक टेस्ट मैच के साथ फाइनल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा की टेस्ट चैंपियनशिप होने की वजह से इसमें फाइनल के लिए भी ज्यादा मुकाबले होने चाहिए। रोहित शर्मा के बयान के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है और एक तीखी बात कही है।

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर फैसला काफी पहले ही कर लिया गया था। जब आप पहला मैच खेल रहे थे, तभी पता था कि फाइनल में एक ही मैच होगा। आपको इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार होना होता है। ठीक उसी तरह, जैसे आप आईपीएल में तैयार होते हैं और वहां आप 3 फाइनल की मांग भी नहीं करते।

आगे गावस्कर ने कहा कि हर किसी का एक या कुछ दिन खराब जा सकते हैं लेकिन सीजन की पहली बॉल से पहले आपको इस (फाइनल के) बारे में जानकारी होती है। इस वजह से आप तीन मुकाबलों के साथ फाइनल के बारे में मांग नहीं कर सकते। कल को आप फिर पांच मैचों की मांग करने लग जाएंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के ओवल में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम को 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को लगातार दूसरे सीजन में फाइनल तक आकर निराश होना पड़ा है। 5वें दिन पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पूरी तरह से पकड़ बनाते हुए भारतीय टीम को पराजित कर दिया।

रोहित शर्मा ने कहा कि पहले दिन ट्रेविस हेड और स्मिथ के बीच भागीदारी के कारण हम मैच में पीछे रह गए। इसके अलावा उन्होंने अंपायर द्वारा गिल को विवादित तरीके से आउट देने के फैसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रोहित ने कहा कि अंपायर को जल्दीबाजी में फैसला नहीं देते हुए रीप्ले को और ज्यादा बार देखना चाहिए था। आईसीसी के इवेंट्स में कैमरे के ज्यादा एंगल उपलब्ध होने चाहिए।

Story first published: Sunday, June 11, 2023, 22:41 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+