WWE का महामुकाबला आज, ट्रिपल एच से भिड़ेगा भारत का मॉर्डन डे महाराजा
नई दिल्ली। पूर्व WWE चैंपियन भारतीय मूल के जिंदर महल शनिवार यानी आज ट्रिपल एच से दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भिड़ेंगे। दर्शकों को पहली बार भारत में WWE का लाइव महामुकाबला देखने को मिलेगा। WWE के पूर्व चैंपियन भारतीय-कनाडाई जिंदर महल इस खेल के 'किंग ऑफ किंग्स' कहे जाने वाले ट्रिपल एच को टक्कर देंगे।

भारत की जमीन पर भिड़ने का अनुभव अनूठा
भारत में केलने को लेकर जिंदर महल काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अब तक तमाम मुकाबले खेले हैं, लेकिन भारत की जमीन पर भिड़ने का अनुभव अनूठा होगा। यह पहला मौका होगा, जब वह अपने मूल देश भारत में WWE लाइव इंडिया टूर के मुकाबले में भिड़ेंगे।

थोड़ा नर्वस है मॉर्डन डे महाराजा
मॉर्डन डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह देसी है। छह महीने तक WWE चैंपियन रहे महल ने कहा कि वह ट्रिपल एच से मुकाबले से पहले थोड़ा नर्वस जरूर हैं, लेकिन पेशेवर रेसलर के तौर पर यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम होगा।

जिंदर महल को है इस बात का दुख
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जिंदर महल ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह मेरे करियर का सबसे अहम मैच होगा। संभवत: भारत के कुश्ती इतिहास का भी यह सबसे बड़ा मैच होगा। मुझे दुख है कि मैं यहां पर WWE के चैंपियन के तौर पर मौजूद नहीं हूं।'

जिंदर महल के लिए एक खास ड्रैस तैयार की गई है
बता दें कि WWE लाइव इवेंट के पहले जिंदर महल के लिए एक खास ड्रैस तैयार की गई है। जिंदर महल पहले भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन और इतने बड़े स्तर पर पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने प्रदर्शन करेंगे। जिंदर महल के इस खास पल को और भी खास बनाने का काम किया है फेमस फैशन डिजाइनर नरेंद्र कुमार ने। नरेंद्र कुमार ने जिंदर महल के लिए एक खास ड्रैस तैयार की है, जिसे पहनकर द मॉडर्न डे महाराजा, रिंग में उतरेंगे।
फोटो क्रेडिटः- जिंदर महल ट्विटर और WWEIndia ट्विटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
