दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ही उसे हरा सकती है रोहित शर्मा की टीम इंडिया, जानें कैसे?
नई दिल्ली। टीम इंडिया अगले साल यानी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे की पिछले काफी समय से बड़ी चर्चाएं हो रही हैं। हर बड़े सा बड़ा दिग्गज अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। हालांकि इस दौरे पर कौन की टीम किस टीम पर भारी पड़ेगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन मौजूदा समय में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ही उसे हरा सकती है।

भारत नहीं अफ्रीका है नंबर वन टीम
जी हां, दरअसल हम किसी मैच में हराने की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को हराने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका नंबर एक पर काबिज है। भारत को अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

विराट नहीं इस खिलाड़ी के कंधो पर है नंबर वन बनाने का दारोमदार
10 दिसंबर यानी रविवार से शुरू हो रही इस सीरीज में भारत की अगुआई आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में तीन खिताब जिता चुके रोहित शर्मा कर रहे हैं। दरअसल खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली ने अपनी शादी को लेकर इस सीरीज से खुद को अलग किया है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कुछ अधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। फिलहाल तो टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं और उनके जिम्मे टीम को एक बार फिर से नंबर वन पर पहुंचाना है।

ऐसे पहुंचेगी नंबर वन पर टीम इंडिया
अगर टीम इंडिया श्रीलंका का 3-0 से वॉइटवॉश करती है तो वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। टीम इंडिया इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नंबर 1 है। वहीं वनडे में उसके 120 रेटिंग अंक हैं और वह द. अफ्रीका से सिर्फ 1 अंक पीछे है। टीम इंडिया अगर धर्मशाला में पहला वनडे जीत लेती है तो उसके 121 अंक हो जाएंगे लेकिन फिर भी वह दशमलव के अंकों के आधार पर द. अफ्रीका से पीछे रहेगी। ऐसे में अगर उसे द. अफ्रीका को पीछे धकेलना है तो उसे बाकी दो मैच भी जीतने होंगे।

रोहित ने पहले कभी नहीं की टीम इंडिया की कप्तानी
ये बड़ा दिलचस्प आंकड़ा है कि रोहित शर्मा ने इससे पहले कभी भी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। हालांकि वे टीम इंडिया के उपकप्तान जरूर हैं। अब ऐसे में ये देखना काफी मजेदार होगा कि आईपीएल का ये सबसे सफल कप्तान टीम इंडिया को नंबर वन बनाने के लिए किस तरह की रणनीति अपनाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
