Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

40 साल के बाकी खिलाड़ी गेंद को ऐसे नहीं खेलने, धोनी की फिटनेस पर CSK कोच का खुलासा

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों के लिए चेन्नई में पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीएसके के सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाया जाता है कैसे धोनी कैम्प के दौरान नेट्स में बैटिंग करके छक्के उड़ा रहे हैं।

धोनी की इस टीम को आईपीएल के 14वें सीजन के दौरान 10 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ मैच खेलना है।

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच राजीव कुमार ने धोनी की फिटनेस पर बात की है। राजीव ने धोनी को एक वीक तक नेट्स में बैटिंग करते हुए देखा और फिर अपनी राय प्रकट की। सीएसके की वीडियो सीरीज के पहले एपिसोड के दौरान राजीव कुमार ने बयां है कि कैसे धोनी आईपीएल 2021 के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

सीएसके के फील्डिंग कोच ने बात करते हुए कहा, "आप जानते हैं कि धोनी कितने स्मार्ट हैं। वह अपने शरीर को समझते हैं, वह अपने खेल को समझते हैं। चालीस साल के बहुत से आदमी ऐसे नहीं हैं जैसे की धोनी हैं और वे गेंद को जिस तरह से भांपते हैं वह इस उम्र में बाकियों के लिए करना मुश्किल है। हर सीजन में उनके पास एक निश्चित प्लान होता है, और वे इस पर काम कर रहे हैं। हम बस कोशिश कर रहे हैं कि वे आराम से खेलते जाएं और रन करते जाएं।"

इस वीडियो में अंबाती रायडू भी मौजूद हैं। 35 साल के बल्लेबाज ने कहा कि लंबे ब्रेक के बाद तैयारियों को अंजाम देना चुनौतीपूर्ण रहा है।

आईपीएल 2020 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कठिन रहा था और येलो आर्मी आगामी सीजन के दौरान सब भूलकर शुरुआत करना चाहेगी। फ्रेंचाइजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक कैम्प आयोजित किया हुआ है जहां पर अंबाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़ और खुद कप्तान पसीना बहा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 12:36 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+