Virat Kohli पिता बने, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म
Virat kohli: टीम इंडिया के स्थायी कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमे इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने अगस्त 2020 में इस बात की जानकारी दी थी कि वह माता-पिता बनने वाले हं। इस जानकारी के बाद से ही अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती थीं। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि मैं पहले तीन महीने सिर्फ टोस्ट और क्रैकर्स खाती थी, इसके बाद मैं वड़ा पाव, भेल पूरी खाती थी लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चला। अपने बच्चे को कैसे पालेंगी इसपर अनुष्का ने कहा था कि हम नहीं चाहते हैं कि हमारा बच्चा सोशल मीडिया में शामिल हो, मुझे लगता है कि यह बच्चे पर है कि वह इसका फैसला ले। दूसरे किसी भी बच्चे से बच्चो को अलग या स्पेशल नहीं बनाना चाहिए। वयस्कों के लिए इसका सामना करना मुश्किल होता है, यह मुश्किल होगा हमारे लिए लेकिन हम ऐसा करना चाहते हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही विराट कोहली ने पैटर्निटी लीव के लिए बीसीसीआई को आवेदन किया था, जिसे उसी वक्त स्वीकार कर लिया गया था। जिसके बाद विराट कोहली वनडे, टी-20 सीरीज के बाद एक टेस्ट मैच खेलकर वापस स्वदेश लौट आए थे। विराट कोहली चाहते थे कि जब वह पिता बने तो वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हो। हालांकि कई लोगों ने विराट के इस फैसले की आलोचना की थी लेकिन स्टीव स्मिथ सहित कई लोगों ने विराट के इस फैसले का समर्थन किया था।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
