साई ने तैयार किया खेलों को फिर से शुरु करने का मास्टर प्लान, ऐसे चरणों में लौटेंगे खिलाड़ी
नई दिल्ली। देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन 4 के दौरान गृह मंत्रालय ने कई चीजों में ढील दी है। लोगों के लिये दी गई इस ढील में एक बात यह भी थी कि लॉकडाउन 4 के दौरान स्टेडियम और खेल प्राधिकरणों को खोलने की इजाजत दी जायेगी जिसमें खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस बीच स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने देश भर में खेलों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरु करने के लिये एक मास्टर प्लान (SOP) को तैयार किया है जिसे लागू करके जल्द ही मैदान पर खेल और खिलाड़ियों को वापस लौटने की राह तय होगी।
लॉकडाउन 4 में सरकार की ओर से छूट दिये जाने के बाद साई ने यह SOP तैयार की है। इस मास्टर प्लान के तहत एथलीटों और खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिये इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।
और पढ़ें: #CycloneAmphan: महातूफान ने मचाई तबाही, विराट समेत कई खिलाड़ी हुए इमोशनल
इसके अनुसार साई ने खेलों को चार कैटेगरी में बांटने का काम किया है जिसमें हर श्रेणी के लिए अलग-अलग सावधानियां बरतने की सलाह दी गई हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों, कोच और कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना जरूरी है ताकि इसके जरिये आस-पास में कोरोना वायरस के मरीजों पर नजर रखी जा सके।
साई ने एसओपी के अनुसार खेलों को नॉन कांटेक्ट, मीडियम कांटेक्ट, फुल कांटेक्ट और वाटर स्पोर्ट्स की कैटेगरी में बांटने का काम किया है। इसके अनुसार हर कैटेगरी के खेलों की शुरुआत और उसकी ट्रेनिंग के लिये अलग-अलग प्रक्रियाएं लागू की गई हैं, जिसके साथ ही खिलाडियों और कर्मचारियों के लिये भी अलग दिशानिर्देश जारी किये गये हैं जो इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले हैं।
और पढ़ें: कुलदीप यादव ने बताया क्यों पहनते हैं 23 नंबर की जर्सी, क्रिकेटर नहीं बनते तो करते यह काम
इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान साई सुविधा में रहने वाले खिलाड़ियों और उससे दूर रहने वाले खिलाड़ियों के लिये भी अलग-अलग प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया है। SOP में प्रत्येक SAI स्थल पर एक COVID टॉस्क फोर्स की नियुक्ति का प्रावधान है जो साई सेंटरों के सभी ट्रेनी और कर्मचारियों की निगरानी और मार्गदर्शन करेगा। टॉस्क फोर्स में हर राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के मुख्य कोचिंग स्टाफ को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस एसओपी के अनुसार ट्रेनिंग फिर से शुरू करने से पहले सभी साई सेंटर्स को डिसइनफेक्ट करने के लिये कहा गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
