'भारत का सबसे महान फैसला'- धोनी को T20 WC में शामिल करने पर वॉन ने कही ये बात
नई दिल्लीः एमएस धोनी स्मार्ट क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं। वे भावुक नहीं हैं और चीजों से अटैच नहीं होते। लोग कहते हैं यही धोनी की बड़ी खासियत है कि गेम को हमेशा थर्ड पर्सन की तरह देखते हैं, जीत और हार से प्रभावित नहीं होते, नाजुक मौकों पर इसी तरह बड़े फैसले ले लेते हैं। खेल के सबसे महान कप्तानों में से एक के रूप में सम्मानित एमएस ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दोनों का नेतृत्व किया है।
अब 25 सितंबर 2021 को हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच के बाद, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने धोनी की प्रशंसा की। इस मैच में धोनी एंड कंपनी ने आरसीबी को धो दिया।
वॉन ने कहा कि धोनी ने महसूस किया कि ग्लेन मैक्सवेल कुछ और ओवर फेंकने जा रहे थे और बैंगलोर के ऑफ स्पिनर का मुकाबला करने के लिए अंबाती रायुडू को सुरेश रैना से आगे कर दिया। वॉन ने कहा कि यह धोनी का 'स्ट्रीट स्मार्ट' क्रिकेट था।
माइकल वॉन ने क्रिकबज पर एक चैट में कहा, "यदि आप सीएसके बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हैं, तो वे इसे पिच के आधार पर बदलते हैं और कौन गेंदबाजी कर रहा है। एमएस धोनी ने महसूस किया कि मैक्सवेल फिर से गेंदबाजी करने जा रहे हैं, और इसलिए, सीएसके ने एक दाएं हाथ का बल्लेबाज उतारा। यह स्मार्ट क्रिकेट है, और यह आपकी बल्लेबाजी लाइनअप के साथ लचीला हो रहा है। "
माइकल वॉन ने कहा कि एमएस धोनी अब तक के सबसे महान टी 20 कप्तान हैं, और उन्होंने कहा कि 2021 टी 20 विश्व कप के लिए धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में शामिल करने का भारत का निर्णय भारतीय टी 20 का सबसे बड़ा निर्णय है। वॉन ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल टी 20 विश्व कप के लिए डगआउट में धोनी जैसे किसी की जरूरत है।
वॉन ने धोनी को बतौर मेंटर शामिल करने को भारतीय टी20 टीम का सबसे बड़ा फैसला बताया है। उन्होंने कहा, "उस डगआउट में आपको उस तरह के दिमाग की जरूरत है। धोनी जो करते हैं उसमें वे नेचुलर हैं। "
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वे 2019 में हुए वर्ल्ड कप के बाद पहली पारी भारतीय कैम्प में नजर आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
