For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पत्‍नी ने दिया धोखा तो बॉक्सर आमिर खान ने दुनिया में पीटा ढिंढोरा, कहा- 'मेरी छोड़ी हुई चीज लेगा'

आमिर ने जब अपनी पत्नी की बेवफाई को लेकर जब ट्वीट किया तो लगा कि उनका अकाउंट हैक किया गया है लेकिन बाद में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। बॉक्सर आमिर खान और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। आमिर ने ट्वीट कर अपनी पत्नी की बेवफाई का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी फरयाल मखदुम लंबे समय से एंथनी जोशुआ के साथ अफेयर में हैं और उनको धोखा दे रही हैं। आमिर ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि मेरी छोड़ी हुई चीज पर मेरे दोस्त की नजर है।

आमिर खान ने अपनी पत्नी को कहा बेवफा

आमिर खान ने अपनी पत्नी को कहा बेवफा

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान और उनकी पत्नी फरयाल मखदूम अपने रिश्तों को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ये कपल रिश्तों में नयापन लाने के लिए एक बार फिर से शादी रचाने जा रहे हैं। अब एक बार फिर से इन दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। जिसका खुलासा आमिर खान ने अपनी निजी बातों को ट्वीट के जरिए शेयर कर के किया है। आमिर खान ने ट्वीट कर बताया है कि वो और उनकी पत्नी फरयाल मखदूम अपने रास्ते अलग करने को तैयार हो गए है। उन्होंने फरयाल पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि फरयाल मखदूम बॉक्सर एंथनी जोसुआ के साथ अफेयर में हैं। आमिर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी पत्नी की बेवफाई का खुलासा किया है।

बॉक्सर एंथनी के साथ अफेयर में होने का आरोप लगाया

बॉक्सर एंथनी के साथ अफेयर में होने का आरोप लगाया

आमिर ने जब अपनी पत्नी की बेवफाई को लेकर जब ट्वीट किया तो लगा कि उनका अकाउंट हैक किया गया है लेकिन बाद में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। आमिर खान ने अपनी पत्नी फरयाल मखदुम और एंथनी जोसुआ के बीच स्नैप चैट पर बाततीत के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। करीब पांच दिन पहले ही आमिर खान और उनकी पत्नी को दुबई के एक आइस बार में देखा गया था। हालांकि आमिर के आरोपों को मखदूम और एंथनी जोशुआ दोनों ने नकार दिया है। फरयाल मखदूम ने कहा है कि आमिर का बॉक्सिग करियर खत्म हो चुका है अब वो अनाफ शनाप की बातें कर रहे हैं। आमिर और फरयाल की एक तीन साल की बेटी भी है।

फरयाल मखदूम भी लगा चुकी हैं आरोप

फरयाल मखदूम भी लगा चुकी हैं आरोप

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान और मॉडल फरयाल मखदुम की शादी मई 2013 में हुई थी। इससे पहले मखदूम ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि आमिर खान के पेरेंट्स उन्हें बुरी तरह पीटते हैं और उनकी शादी को तुड़वाना चाहते हैं। अब एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद गहरा गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+