आज के मैच में शिखर, विराट, रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
पुणे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए आज मैदान में उतरेगी। दोनों ही टीमें 1-1 जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर हैं। ऐसे में आज होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जिस अंदाज में भारतीय गेंदबाजों की धुलाई की उसके बाद आज के मुकाबले में भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी गेंदबाजी की समस्या से पार पाना और इंग्लैंड के बल्लेबाजों बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकना होगा। आज के मैच में टीम इंडिया कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा अगर आज अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो उनके नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं।

विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले काफी समय से वह शतक नहीं लगा पाए हैं। पिछले मैच में हालांकि विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन शतक बनाने से फिर से चूक गए थे। ऐसे में अगर कोहली आज शतक लगाते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली सर्वाधिक शतक लगाने के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दोनों ने बतौर कप्तान 41-41 शतक लगाए हैं। यही नहीं अगर कोहली आज शतक लगाते हैं तो वह भारत में सर्वाधिक शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने घरेलू मैदान में 20 शतक लगाए हैं।

शिखर धवन
टी-20 सीरीज में शिखर धवन को सिर्फ एक मैच में मौका दिया गया, जिसमे वह कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में आउट हो गए। जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में शिखर ने जबरदस्त 98 रन की पारी खेली और सिर्फ 2 रन से शतक बनाने से चूक गए। शिखर धवन अगर आज के मैच में 90 रन बनाते हैं तो वनडे क्रिकेट में वह अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे। वनडे क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले शिखर धवन 10वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा अगर आज के मैच में शतक लगाते हैं तो वह रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग के नाम 375 वनडे मैचों में 30 शतक लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 226 मैचों में 29 शतक लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
