Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट में अजिंक्या रहाणे के लिए खास प्लान है नाथन लॉयन के पास

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से अजिंक्या रहाणे ने बल्लेबाजी की है, उसन निसंदेह कंगारू टीम को मुश्किल में डाल रखा है। खुद ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन इस बात को मानते हैं कि अजिंक्या रहाणे ने मेलबर्न में हमारे खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। अजिंक्या रहाणे को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की योजना धरी रह गई। नॉथन लॉयन कहते हैं कि उन्होंने रहाणे को आउट करने के लिए योजनाएं बनाई है। लॉयन ने कहा कि मेरे पास पहले से ही रहाणे के खिलाफ कुछ योजनाएं हैं और टीम में कुछ नए खिलाड़ी भी आए हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि अगले मैच में यह काम आए।

लॉयन ने कहा कि अगर मैं आप लोगों से सच कहूं तो बतौर टीम हम अपनी गेंदबाजी यूनिट से काफी खुश हैं। एडिलेड में हमने जितनी जल्दी 20 विकेट लिए वह काबिले तारीफ है। इसके बाद हमे मेलबर्न में थोड़ी चुनौती मिली। हम अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी आश्वस्त हैं। जिस तरह से मैदान में रहाणे शांत और सुलझे नजर आते हैं उसकी भी लॉयन ने काफी तारीफ की है। लॉयन ने कहा कि निसंदेह रहाणे विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। मुझे लगता है कि क्रीज पर वो जो धैर्य दिखाते हैं और जरा भी विचलित नहीं होते हैं, किसी तरह की स्लेजिंग में नहीं फंसते और ना ही किसी से कुछ बात करते हैं। वह काफी शांत सुलझे हुए खिलाड़ी हैं।

रहाणे की कप्तानी की तारीफे करते हुए लॉयन ने कहा कि वह फिलहाल जरूरी वक्त पर रहाणे लीडर की तरह टीम के लिए खड़े हैं, लिहाजा हम जानते हैं कि हमे अपनी योजना तैयार करनी होगी, सिडनी टेस्ट में उनके खिलाफ हमे लड़ना होगा। बता दें कि लॉयन के नाम रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में लॉयन ने 9 बार रहाणे का विकेट लिया है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि 7 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में दोनों के बीच मुकाबला कैसा होता है।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 18:02 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+